फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कालिंदी एक्सप्रेस में ब्लास्ट के बाद यात्रियों में खौफ, कई रिजर्वेशन हुए रद्द

Fri, 22 Feb 2019 08:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Feb 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
people in shock after blast in kalindi express train
डेमो
शिवराजपुर के बर्राजपुर में हुए धमाके के चलते कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस बुधवार रात करीब 12.55 बजे रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पहुंची। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने रिजर्वेशन रद्द कराए तो कई ने टिकटें वापस कर यात्रा रद्द कर दी।

 

 

people in shock after blast in kalindi express train
डेमो
रेलवे विभाग की मानें तो बर्राजपुर में कालिंदी एक्सप्रेस के कोच संख्या जीएस एनडब्ल्यू 15449 के शौचालय में जोरदार ब्लास्ट होने के चलते रात करीब 11.05 बजे कालिंदी एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया गया।

 
people in shock after blast in kalindi express train
डेमो
इसके चलते देर रात करीब 12.55 बजे कालिंदी एक्सप्रेस फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच सकी। कालिंदी एक्सप्रेस के लेट होने से कई यात्रियों ने रिजर्वेशन रद्द करा दिए। कई यात्री टिकटें वापस कर घर चले गए। फर्रुखाबाद से कालिंदी एक्सप्रेस रात करीब 1.30 बजे भिवानी के लिए रवाना हो सकी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
people in shock after blast in kalindi express train
डेमो
स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र मिश्र ने बताया कि रिजर्वेशन और जनरल टिकट मिलाकर करीब 60 टिकटें वापस की गई हैं। गौरतलब है कि कानपुर से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन का फर्रुखाबाद आने का समय 8.30 बजे है और 9.05 बजे कालिंदी भिवानी के लिए रवाना होती है।


 
विज्ञापन
people in shock after blast in kalindi express train
डेमो
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर पार्सल घर के पास करीब पांच साल पहले एक बम मिला था। उसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया था। इस मामले में जीआरपी ने शुरुआत में तेजी दिखाते हुए जांच की। बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके अलावा इस घटना से पहले एक ट्रेन की बोगी में बम मिला था। उस मामले की विवेचना में कुछ नहीं हो सका था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed