{"_id":"683356d671bb40775309bc74","slug":"iti-trainees-will-deal-with-the-strike-of-electricity-workers-etawa-news-c-216-1-etw1004-125757-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिजली कर्मियों की हड़ताल से निपटेंगे आईटीआई प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिजली कर्मियों की हड़ताल से निपटेंगे आईटीआई प्रशिक्षु
विज्ञापन
प्रशिक्षण लेते आईटीआई प्रशिक्षु।
इटावा। 29 मई को बिजली कर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। हड़ताल से बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए आईटीआई प्रशिक्षुओं को रविवार को विकास भवन के हॉल में आईटीआई प्रधानाचार्य की देखरेख में प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया।
बिजली विभाग के प्रदेश कर्मचारी संगठन की ओर से 29 मई को हड़ताल करने का आवाहन किया गया है। एक ओर हड़ताल में शामिल होने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने भी हड़ताल से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बीते दिनों डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने आईटीआई को प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देकर उनके आसपास के बिजलीघरों में तैनात करने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे। रविवार को नोडल राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार यादव की अध्यक्षता में आईटीआई प्रशिक्षुओं को बिजली विभाग से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में 56 बिजलीघर हैं।
विज्ञापन
इसके लिए प्रशिक्षुओं को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण का प्रशिक्षण रविवार को पूरा हो गया। इसमें करीब 90 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज गौड़ व एक्सईएन हनुमान प्रसाद मिश्रा सहित राजकीय आईटीआई के कर्मचारी मौजूद रहे।