{"_id":"67b8c9bfb784ca7b360839c4","slug":"italian-tourists-fascinated-by-bundelkhands-kashmir-kanpur-news-c-225-1-mah1001-112515-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बुंदेलखंड के कश्मीर पर फिदा हुए इटली के सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बुंदेलखंड के कश्मीर पर फिदा हुए इटली के सैलानी
विज्ञापन
मंगलगढ़ फोर्ट का भ्रमण कर विधायक प्रतिनिधि से जानकारी लेते इटली के सैलानी।
- फोटो : संवाद
चरखारी (महोबा)। गूगल मैप के सहारे बुंदेलखंड का कश्मीर कहे जाने वाले झीलों के शहर चरखारी घूमने आए इटली के दंपती टोनिया और नावेल सिलवस्तीनी यहां की रियासतकालीन धरोहरों पर फिदा हो गए। मंगलगढ़ फोर्ट हेरिटेज की नैसर्गिक सुंदरता की उन्होंने तारीफ की।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर चरखारी व हेरीटेज होटल की तस्वीरों को देखते हुए इटली के सैलानी चरखारी पहुंचे। इटालियन सैलानी टोनिया ने बताया कि वह एक सप्ताह के भ्रमण पर भारत आए हैं। उन्होंने खजुराहो व महोबा के पर्यटन स्थलों को देखा है। चरखारी की नैसर्गिक सुंदरता उन्हें खींचकर लाई है।
नावेल ने कहा कि चरखारी वाकई एक सुंदर व देखने योग्य स्थल है। जब भी भारत आएंगे तो वह चरखारी आकर हैरिटेज में रुकेंगे।
पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने बताया कि पुराने महल को हेरिटेज मॉडल पर तैयार किया जा रहा है। मंगलगढ़ फोर्ट हेरिटेज में पहुंचे सैलानियों का स्वागत विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत ने किया।