फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It was hot during the day, but the weather was cool in the evening and brought relief

Kanpur News: दिन में रही तपिश, शाम को मौसम ठंडा रहने से मिली राहत

Fri, 02 May 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 02 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
It was hot during the day, but the weather was cool in the evening and brought relief
कानपुर देहात। जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में मामूली सी कमी आई है, लेकिन तेज धूप होने से सफर के दौरान राहगीरों को परेशानी हुई। शाम के समय आसमान में बादल दिखे और ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन

चार दिनों से मौसम बदला है। दिन में तेज धूप हो रही है। वहीं रात में ठंडी हवा चल रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन दिन में तेज धूप होने से परेशानी बढ़ जाती है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम पारे में कमी आई है। जबकि न्यूनतम पारा स्थिर है। तेज धूप होने से सफर के दौरान राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसान देह है। क्योंकि रात में नमी का वातावरण है और दिन में मौसम तल्ख है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौ विवि कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर पूर्व दिशा की 10.5 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चली। बताया कि अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण दो से पांच के मध्य तेज हवाओं, गरज-चमक एवं धूल भरी आंधी के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में किसान सतर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed