Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It rained all day, farmers worried about crop damage

Kanpur News: पूरे दिन आसमान से बरसी फुहार, फसलें प्रभावित होने से चिंतित किसान

Sat, 31 Oct 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
It rained all day, farmers worried about crop damage
कानपुर देहात। अर्नब के असर के चलते मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान से फुहार बरसी। इससे दिन का पारा लुढ़क गया। इधर, खरीफ की फसलें प्रभावित होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरी हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी हल्की बारिश होने की बात कही है जबकि रविवार को आसमान साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के चलते बुधवार देर रात में हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद तेज हवा के साथ बृहस्पतिवार की शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बदली छाई रही और रुक-रुक कर पूरे दिन फुहार बरसी। इसकी वजह से पारा लुढ़क गया। दिन का तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में 7.8 डिग्री कम हो गया। अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

इधर, आसमान में बदली छाई रहने की वजह से रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। ठंडक होने से सुबह कई बाइक सवार विंडचिटर या हल्के पुलोवर पहने दिखे। भीगने से बचने के लिए लोग छाता लेकर निकले। इधर, तेज हवा संग फुहार के चलते रबी की फसलों में नुकसान की आशंका से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरी हैं। हवा के चलते धान और बाजरे की फसल गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भीगने से धान और बाजरे के दाने की चमक प्रभावित होना लगभग तय है। इसके साथ ही तिल की फसल में भी दाने की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि हरी सब्जी की फसलों में हल्की बारिश या फुहार गिरने का फायदा है। दलीप नगर कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने बताया कि कई जगह हल्की व अधिकांश जगह फुहार गिरी है। इससे खेत में तैयार रबी की फसल में दाने की गुणवत्ता प्रभावित होगी। हवा से फसलें गिरने से भी नुकसान है। उन्होंने बताया रविवार को मौसम खुलने की संभावना है। धूप निकलने पर किसान खेत में खड़ी फसलों को अधिक सुखाने से बचेंगें। बल्कि फसलों की कटाई कर लें। ऐसा नहीं करने पर फसल पकने पर बाली से दाना गिरने से नुकसान होगा। तिल की फसल में यदि धूप लगी तो फलियां चटखने से तिल खेत में झर जाएगी।
इधर, पुखरायां के घार निवासी विनीत त्रिपाठी, सिंगरसीपुर निवासी राजनारायण सिंह यादव, मोहम्मदपुर निवासी साकेत यादव, कैलई के अमित सचान, कलेनापुर के समरथ सिंह, सैदलीपुर के महेश सचान ने बताया कि एक माह पूर्व हुई बारिश में अधिकतर धान की फसल गिर गई थी। अब धान की फसल पूरी पकी खड़ी है। ऐसे में पानी की जरूरत नहीं है। कुछ खेत में कटी पड़ी है, कुछ जगह कुटाई के लिए ढेर लगा है। अरहर की फसल में फूल आ रहा है। बाजरा भी अभी खेत से पूरी तरह नहीं कट पाया है। बोई गई लाही व चना की फसल को अभी पानी की जरूरत नहीं है। शुक्रवार सुबह से लेकर देर शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे किसान चिंतित नजर आए। यदि एक दो दिन यही हाल रहा तो धान काला पड़ जाएगा और कीमत पर असर पड़ेगा।

.......................
गरज-चमक व हवा संग हो सकती हल्की बारिश
सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि फिलहाल हल्के बादल छाए रहने के कारण शनिवार को हवा संग गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को आसमान साफ रहने की की संभावना है। बदलते मौसम में पशुपालक दुधारू मवेशियों को छाया वाले स्थानों पर बांधें। इसके साथ ही तिरपाल आदि लगाकर ठंडी हवा से बचाव का इंतजाम कर लें ताकि मवेशी बीमार न पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed