फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It may rain today with strong winds

Kanpur News: आज तेज हवाओं के साथ हो सकती बारिश

Sat, 04 Oct 2025 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
It may rain today with strong winds
कानपुर। यूपी भर में मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को शाम से रात नौ बजे तक 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए तेज हवा और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी में यलो अलर्ट और कानपुर सहित पूर्वी यूपी में आरेंज व पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट घोषित है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में धूप हल्की होने की वजह से माैसम सुहावना रहा। माैसम विभाग के अनुसार अगले पांच अक्तूबर के बीच रुक रुककर इसी तरह बरसात होने का पूर्वानुमान है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, हवा की सक्रियता के चलते बारिश वाले बादलों का समूह वापस उत्तर प्रदेश के ऊपर आकर स्थिर हो गया है। ऐसे में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


इन जिलों में यलो अलर्ट. मौसम बिगड़ने वाला है और आगे चलकर स्थिति खतरनाक हो सकती है)
कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, बांदा, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, एटा, कासगंज, आगरा, मैनपुरी, इटावा औरैया, बरेली, जालाैन, हमीरपुर, महोबा झांसी, गाजीपुर, जाैनपुर आजमगढ़, मऊ, बलिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट (जब बेहद खराब मौसम की संभावना होती है जैसे भारी बारिश, तूफान)
चित्रकूट, काैशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदाैली, वाराणसी
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed