फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It is not a hobby, but a compulsion to cross the track.

Kanpur News: शौक नहीं, मजबूरी में पार करना पड़ रहा ट्रैक

Wed, 06 Dec 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
It is not a hobby, but a compulsion to cross the track.
रूरा। अंडरपास व उससे जुड़े रास्ते पर पानी भरा है। डीएफसीसी के अफसर अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में डर के बीच पैदल राहगीर महिलाएं, बच्चे और साइकिल सवार जान जोखिम में डाल ट्रैक पार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक के पास आरओबी के लिए पिलर बनाने का काम कराया जा रहा है। इसको लेकर छह माह के लिए केबिन क्रासिंग बंद कर दी गई है। इसकी वजह से सड़क मार्ग यातायात के लिए अंडरपास का विकल्प दिया गया है। अंडरपास मार्ग पर बारिश में जलभराव हो जाता है, जबकि अंडरपास पर जलभराव आम है। सोमवार को बारिश में नाला उफनाने से अंडरपास जलमग्न हो गया था। घुटने तक पानी भरा होने से यहां निकलने के प्रयास में कई बाइक सवार फंस गए। उन्हें धक्का देकर बाइकें निकालनी पड़ीं। जबकि ऑटो बंद होने पर चालकों ने सवारियों की मदद से धक्का लेकर ऑटो बाहर निकाले। रात में भी यहां से बाइक सवार नहीं निकले सके। जबकि मंगलवार को सुबह से ही जलभराव कम होने पर कार, ऑटो व बाइक सवार तो निकल सके लेकिन साइकिल सवार व पैदल राहगीर नहीं निकल सके। स्कूली बच्चे, महिलाएं और साइकिल सवार ट्रैक पार कर दूसरी ओर जा सके। कस्बे के लोगों का कहना है कि डीएफसीसी ने जल निकासी का प्रबंध नहीं किया। डीएम व सीडीओ को गुमराह कर केबिन क्रासिंग छह माह के लिए बंद करा दी। जबकि जल निकासी की पंपिंग सेट व्यवस्था भी बारिश में फेल है। ऐसे में पैदल राहगीरों को मजबूरी में ट्रैक पार कर निकलना पड़ रहा है। पैदल राहगीरों के लिए अन्य कोई विकल्प नहीं है। डीएफसीसी के परियोजना प्रबंधक एमके सारस्वत ने बताया कि बारिश में नाला ओवर फ्लो होने से अंडरपास जल मग्न हो गया। जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed