फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Issues of e-rickshaw, cyber fraud and drug abuse were raised in the meeting.

Kanpur News: बैठक में उठे ई-रिक्शा, साइबर ठगी और नशे के मुद्दे

Mon, 05 Jan 2026 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Issues of e-rickshaw, cyber fraud and drug abuse were raised in the meeting.
कानपुर। पुलिस कमिश्नर ने रविवार को जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक की। बैठक का उद्देश्य शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं बेहतर जीवन-परिस्थितियां उपलब्ध कराना रहा। बैठक में ई-रिक्शा, साइबर ठगी और सूखे नशे के मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप और सूखे नशे के कारोबार और ई-रिक्शा की अराजकता पर लगाम लगाने पर गहन मंथन हुआ।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध एक गंभीर सामाजिक चुनौती बन गया है। केवाईसी प्रक्रिया की खामियों का लाभ उठाकर म्यूल अकाउंट्स के माध्यम से साइबर ठगी की जा रही है। उन्होंने हाल में हुईं प्रमुख साइबर घटनाओं, उनकी कार्यप्रणाली तथा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और बरामदगी की जानकारी दी। इस दौरान साइबर क्राइम टीम द्वारा तैयार की गई एक जागरूकता लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। बैठक में ऑटो चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी भरने और बेतरतीब वाहन खड़े करने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। काकादेव, गोविंदनगर, किदवईनगर, कल्याणपुर, अनवरगंज सहित कई थाना क्षेत्रों में फैल रहे सूखे नशे को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कुछ थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों के व्यवहार को लेकर असंतोष व्यक्त किया जिस पर कमिश्नर ने गंभीरता दिखाते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। बैठक में सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय और विधायकगण व जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed