फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   issue of land dispute in kannauj

पूर्व विधायक की 35 बीघा फसल जोत डाली, मूक दर्शक बनी रही पुलिस

Thu, 01 Nov 2018 01:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Nov 2018 01:46 PM IST
सार

- पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह और जगत नारायण में चल रहा है विवाद
- मूक दर्शक बनी रहे यूपी 100 पुलिस, थानाध्यक्ष ने सख्ती से काम रुकवाया
 

विज्ञापन
issue of land dispute in kannauj
डेमो पिक

विस्तार

यूपी में कन्नौज जिले के सौरिख थानाक्षेत्र के नादेमऊ में विवादित जमीन पर खड़ी पूर्व विधायक की 35 बीघा आलू व सरसों की फसल दूसरे पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर से जोत डाली। मौके पर पहुंची यूपी 100 मूक दर्शक बनी रही। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने सख्ती बरत कर ट्रैक्टर रुकवाए। फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

issue of land dispute in kannauj
डेमो पिक
हसेरन ब्लाक के सुखसेनपुर गांव निवासी सपा नेता व पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह और तिलक सराय गांव निवासी जगतनारायण बेरिया में नादेमऊ गांव की 58 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वाद कोर्ट में विचाराधीन है। वर्ष 2008 में मुंसिफ कोर्ट छिबरामऊ से पूर्व विधायक के पक्ष में आदेश हुआ था। इसी आदेश के आधार पर पूर्व विधायक जमीन पर कब्जा किए हैं। इस समय सरसों व आलू खड़ी है। आरोप है कि बुधवार को जगत नारायण पक्ष के लोगों ने दो ट्रैक्टर से खड़ी फसल जोतने लगे। आरोप है कि मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस मूकदर्शक बनी रही। कुछ देर बाद पहुंचे सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, नादेमऊ चौकी प्रभारी अवधेश राठौर ने जोताई रुकवाई लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने। उनके साथ महिलाएं भी थीं। पुलिस ने सख्ती दिखाकर जब तक ट्रैक्टर रुकवाए तब तक करीब 35 बीघा फसल जोत डाली गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

issue of land dispute in kannauj
डेमो पिक
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व विधायक ने फोन पर बताया कि वह लखनऊ में हैं, शाम तक लौटकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। दूसरे पक्ष के जगतनारायण बेरिया का कहना है कि पूर्व विधायक ने जबरन खेत पर कब्जा कर रखा है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद भी फसल की बुआई की जा रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed