फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Israel-Hamas war and students of Hadard School clash, post goes viral on social media, principal pacified the

UP: इस्राइल-हमास में युद्ध और भिड़ीं हडर्ड स्कूल की छात्राएं, सोशल मीडिया पर वायरल की पोस्ट, जानिए पूरा मामला

Wed, 13 Dec 2023 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Dec 2023 12:08 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने बताया कि हडर्ड स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई थी। इसमें एक छात्रा की तरफ से हमास का नाम लिए जाने पर दूसरे पक्ष की छात्राओं ने आपत्ति जताई थी। दो दिन बाद स्कूल खुलने पर अभिभावक इस प्रकरण का विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Israel-Hamas war and students of Hadard School clash, post goes viral on social media, principal pacified the
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सिविल लाइंस स्थित हडर्ड स्कूल में शनिवार को ‘युद्ध : समस्या का समाधान या नहीं’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान एक छात्रा ने हमास-इस्रराइल युद्ध का हवाला दिया। इसमें हमास का नाम लेने पर दूसरे गुट की छात्राएं भड़क गईं। शिक्षिकाओं से आपत्ति जताते हुए दूसरे गुट ने छात्रा से माफी मंगवाने की मांग की।

विज्ञापन

छात्रों के माफी न मांगने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट भी वायरल कर दीं। इसके बाद मंगलवार को प्रधानाचार्य ने दोनों पक्षों के अभिभावकों को बुलाकर समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। स्कूल हर शनिवार को हिंदी क्लब के माध्यम से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराता है। इसमें पक्ष और विपक्ष दो टीमें होती हैं।

विज्ञापन

छात्रा ने हमास का नाम क्यों लिया
शनिवार को प्रतियोगिता के दौरान कक्षा दस की छात्रा ने कहा कि हमास ने इस्राइल पर हमला किया, फिर इस्राइल ने भी हमास पर अटैक कर दिया, जिससे काफी संख्या में बच्चों की मौत हुई। इसके बाद दूसरे पक्ष की कक्षा 11 और 12 की छात्राओं ने यह कहते हुए परिचर्चा में भाग लेने से मना कर दिया कि छात्रा ने हमास का नाम क्यों लिया।

छात्राएं माफी मंगवाने की बात पर अड़ी रहीं
छात्रा से माफी मांगने को कहा, लेकिन छात्रा ने ऐसा नहीं किया। इस पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस भी स्कूल पहुंच गई। प्रधानाचार्य ने हंगामा कर रहीं छात्राओं को कार्यालय में बुलाकर समझाया कि आपको हमास और इस्राइल से क्या मतलब, हम सभी भारतीय हैं पर छात्राएं माफी मंगवाने की बात पर अड़ी रहीं।

विज्ञापन

पोस्ट वायरल करना शुरू कर दिए
इसके बाद छात्राओं ने सोशल मीडिया पर मामले से जुड़े पोस्ट वायरल करना शुरू कर दिए। हंगामे के बाद से छात्रा स्कूल नहीं आई है। हिंदी टीचर शिल्पी रॉबर्ट ने बताया कि परिचर्चा का मुद्दा एक घंटे पहले ही छात्रों को बताया जाता है, इसके बारे में वह जानकारी जुटाकर अपना पक्ष रखते हैं।

सोशल मीडिया की पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को अभिभावकों को स्कूल बुलाया गया था। उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई। अभिभावकों ने छात्राओं से मुद्दे को तूल न देने और पढ़ने की सलाह देकर मामले को खत्म करा दिया है।  -सनी वर्गीस, प्रधानाचार्य

हडर्ड स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई थी। इसमें एक छात्रा की तरफ से हमास का नाम लिए जाने पर दूसरे पक्ष की छात्राओं ने आपत्ति जताई थी। दो दिन बाद स्कूल खुलने पर अभिभावक इस प्रकरण का विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे। प्रिंसिपल ने छात्राओं के बीच झगड़े की बात को गलत बताया है। मामले में नजर रखी जा रही है।  -चंद्रकांत मिश्रा, थाना प्रभारी, कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed