{"_id":"6150522e8ebc3efacb6bdd8b","slug":"is-the-kalyanpur-police-saving-the-rape-accused-prateek","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: क्या दुष्कर्म और हत्या के आरोपी प्रतीक को बचा रही है कानपुर पुलिस, किया एफआईआर में खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: क्या दुष्कर्म और हत्या के आरोपी प्रतीक को बचा रही है कानपुर पुलिस, किया एफआईआर में खेल
Sun, 26 Sep 2021 04:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 26 Sep 2021 04:31 PM IST
सार
कल्याणपुर पुलिस पर दुष्कम और हत्या के हाईप्रोफाइल केस में रसूखदार आरोपी प्रतीक वैश्य को बचाने में लगी है।
विज्ञापन
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर में अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से फेंकी गई युवती की हत्या के मामले में पुलिस रसूखदार आरोपी प्रतीक वैश्य को बचाने में लगी है। 21 सितंबर को कल्याणपुर थाने की पुलिस ने प्रतीक को उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया था, लेकिन एफआईआर में उसकी गिरफ्तारी फ्लैट से कई किमी दूर बिठूर तिराहा से दिखाई है।
पीड़िता की अधिवक्ता सीमा समृद्धि का कहना है कि कल्याणपुर थाना प्रभारी ने रसूखदार आरोपी को बचाने के लिए ऐसा किया है। कल्याणपुर के इंदिरा नगर निवासी डेयरी संचालक प्रतीक ने 21 सितंबर को अपनी पीए का रेप करने के बाद उसे 10वीं मंजिल से फेंक दिया था। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी।

कानपुर: पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रतीक
- फोटो : अमर उजाला
मामले में दो घंटे बाद ही आरोपी को उसके माता-पिता के फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया था। पीड़िता की वकील सीमा समृद्धि ने बताया कि पुलिस आरोपी प्रतीक वैश्य को बचाने के लिए केस को कमजोर कर रही है। उनका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी बिठूर तिराहे से दिखाने से उसे फायदा मिलेगा और केस कमजोर होगा।
सीमा ने कहा कि वे जांच में लापरवाही करने वाले थानेदार पर कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेंगी। वहीं, एडीसीपी वेस्ट बृजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अगर लिखा-पढ़ी में गड़बड़ी की है तो इसकी जांच की जाएगी। इसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।
पुलिस की लिखा-पढ़ी की मानें तो थाना प्रभारी वीर सिंह के साथ ही इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, दरोगा सुभाष बाबू, अरुण कुमार सिंह, देवी शरण सिंह, विजय सिंह, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, अखिलेश कुमार और हरिओम ने आरोपी प्रतीक को बिठूर तिराहे से दबोचा था। जबकि यह सभी गिरफ्तारी के दौरान इंदिरा नगर के गुलमोहर रेजीडेंसी अपार्टमेंट में मौजूद थे। इस दौरान एसीपी दिनेश शुक्ला और एडीसीपी बृजेंद्र श्रीवास्तव भी थे।