{"_id":"59bd3aaa4f1c1b9c688b4f05","slug":"irrigation-minister-dharmapal-singh-statement-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP में ड्रिप पद्धति से होगी सिंचाई, 90 प्रतिशत दिया जाएगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP में ड्रिप पद्धति से होगी सिंचाई, 90 प्रतिशत दिया जाएगा अनुदान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के नवीन सभागार में वार्ता करते सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
UP के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में नहरों एवं नदियों में अब पानी का अभाव नहीं रहेगा। केन्द्र के सहयोग से प्रदेश में चार बड़ी राष्ट्रीय परियोजनाएं शुरू होने जा रही हैं। ये बाते उन्होंने शनिवार को इटाव सिंचाई विभाग के नवीन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परियोजना के तहत मध्य गंगा योजना बिजनौर व मुरादाबाद के लिए, सरयू सागर परियोजना पूर्वांचल के लिए, बाण सागर परियोजना विध्यांचल क्षेत्र के लिए और अर्जुन सागर परियोजना बुुदेलखंड क्षेत्र के लिए सहायक होगी। साथ ही प्रदेश के बरेली जिले की अरण और बदायूं की वलुप्त हो रही नदियों में भी पानी छोड़ा जाएगा। कहा कि सिंचाई विभाग की जिस जमीन पर कब्जा कर लिया गया है उन्हें चिह्नित किया जा रहा है और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना भी लगाएंगे। उन्हें जेल भी भेजेंगे। साथ ही कहा की कब्जा कर बसाए गए गांवों कों उजाड़ेंगे नहीं बल्कि माफियाओं को उजाड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि छह माह में जितना काम प्रदेश की योगी सरकार ने किया है उतना काम पूर्व की सपा सरकार ने पांच साल में नहीं किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार सुरक्षा और विकास दोनों ही प्राथमिकताओं में खरी उतरी है। वार्ता के दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, पूर्व विधायक केके राज, करन सिंह राजपूत, मनीष यादव पतरे, जितेन्द्र गौड़, गगन चतुर्वेदी, मनीष यादव पतरे आदि मौजूद रहे।
पानी अब टेल तक नहीं सीधे खेत तक पहुंचाना है
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में स़िंचाई इज्रराइल की तर्ज पर ड्रिप पद्धति से होगी। इसके लिए लघु और सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत का और सभी किसानों को 80 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। कहा कि नहरों का पानी अब टेल तक नहीं सीधे खेत तक पहुंचाना है। इसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं। नहरें कटने पर संबंधित जेई को निलंबित किया जाएगा। नहरों की सफाई के बारे में कहा कि अब नहरों की सफाई अक्टूबर से होगी और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
बीहड़ों की अकृषि भूमि बनेगी खेती योग्य
सिंचाई मंत्री ने बताया कि इटावा के बीहड़ों की ऊसर, बंजर व अकृषि भूूमि को खेती योग्य बनाया जा रहा है। सभी किसानों को निजी विद्युत कनेक्शन प्राथमिकता से दिए जाएंगे। कहा डार्र्क जोन क्षेत्र घोषित होने के बाद भी नलकूप लगाये जाएंगे।