फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irrigation department employee dies after drowning in dam

Kanpur News: बंबा में डूबने से सिंचाई विभाग के कर्मचारी की मौत

Wed, 12 Aug 2026 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department employee dies after drowning in dam
कानपुर देहात। अकबरपुर के नेहरू नगर निवासी सिंचाई विभाग के कर्मी मंलवार को शाम को बन्ना जाखा स्थित मुक्तापुर बंबा कोठी के पास बंबा में डूब गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें बंबे से निकाल कर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नेहरू नगर निवासी विजय ने बताया कि चाचा सुरेंद्र 40 सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। मंगलवार शाम सात बजे के करीब को ड्यूटी से घर आने के बाद वह टहने के लिए निकल गए थे। करीब दो घंटे तक वापस न लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान बन्ना जाखा स्थित मुक्तापुर बंबा कोठी की पुलिया के पास उनकी चप्पल पड़ी मिली। इसपर परिजन ने बंबा में उतरकर उनकी तलाश की। 10 बजे के करीब चाचा बंबा में पड़े मिले। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर पत्नी पूजा, बेटी वैष्णवी, रिद्धी व परिजन रोने लगे। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो पर पुलिस मौके पर पहुंची है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed