फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Iron dealer's shop sealed for VAT dues of 2.75 crore rupees

Kanpur News: 2.75 करोड़ का बकाया था वैट, लोहा कारोबारी की दुकान सील

Tue, 07 Oct 2025 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Iron dealer's shop sealed for VAT dues of 2.75 crore rupees
सील दुकान के बाहर खड़े अधिकारी। - फोटो : विभाग
कानपुर। 2.75 करोड़ रुपये के वैट बकाया पर एसजीएसटी विभाग की टीम ने आयरन- लोहा कारोबारी की दुकान सील कर दी। सीलिंग की कार्रवाई के बाद इसे कुर्क कर लिया गया। व्यापारी पर 2013-14, 2017-18 की बकाएदारी थी। विभाग की टीम व्यापारी को गिरफ्तार करने गई थी लेकिन वह घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन


बताया गया कि प्रमुख सचिव राज्य कर एम देवराज की ओर से वैट की पुरानी बकाया वसूली पर प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त सोमांक चौहान, राज्य कर अधिकारी आशुतोष सिंह, संग्रह अमीन अरविंद चौरसिया ने हालसी रोड स्थित सर्वश्री जय महाकाल स्टील्स पर कार्रवाई की। इसके संचालक आशीष गुप्ता हैं।
विज्ञापन


कारोबारी पर 2013-14, 2017-18 की 2.75 करोड की वैट बकाया वसूली थी। फर्म 2014 से बंद चल रही थी। बकाएदार की मांग के खिलाफ अपील दाखिल की गई। 50 प्रतिशत का स्टे भी लिया गया। स्टे के खिलाफ न तो कार्यालय में पर्याप्त प्रतिभूति जमा किया गया और न ही शेष धनराशि जमा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को डिप्टी कमिश्नर खंड धीरेंद्र कुमार ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। टीम जब हालसी रोड स्थित उनके निवास पर पहुंची तो उनकी पत्नी मिलीं। बताया कि उनके पति शहर से बाहर हैं। फिर उनसे आशीष की चल-अचल संपत्ति के बारे में जानकारी की गई। बताया कि चंद्रा मार्केट में उनके नाम से एक दुकान है। इसके बाद टीम ने दुकान को सील करते हुए उसे कुर्क कर लिया गया। दुकान की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed