फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki episode: SP leader Noori Shaukat father and two history-sheeters arrested

इरफान सोलंकी प्रकरण: सपा नेत्री नूरी शौकत के पिता और दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2022 09:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Dec 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
Irfan Solanki episode: SP leader Noori Shaukat father and two history-sheeters arrested
इरफान सोलंकी के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। जाजमऊ स्थित प्लॉट में आगजनी के मामले में पुलिस ने उनके सहयोगी सपा नेत्री नूरी शौकत के पिता शौकत अली और दो हिस्ट्रीशीटरों को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार आगजनी में शामिल 10 अन्य शातिरों के नाम भी सामने आए हैं। आठ नवंबर को जाजमऊ थाने में नजीर फातिमा ने इरफान व रिजवान पर एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके प्लॉट में बनी झोपड़ी में आरोपियों ने आग लगा दी थी। नजीर के बेटे ने पुलिस को बताया था कि इरफान व रिजवान के साथ करीब 55 लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी के अनुसार चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जाजमऊ पुलिस ने रविवार को सपा नेत्री नूरी शौकत के पिता शौकत अली, बजरिया थाने के हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटा वाला व ग्वालटोली थाने के हिस्ट्रीशीटर शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। दावा किया आगजनी में इन तीनों का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए सभी आरोपी शातिर अपराधी
जेल भेजे गए सपा नेत्री के पिता शौकत अली मूलगंज थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर है। कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं इजराइल आटा वाला बजरिया थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जबकि शरीफ हिस्ट्रीशीटर है, वर्ष 2021 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जिला बदर होने के बावजूद भी वह सपा विधायक इरफान सोलंकी की संरक्षण में शहर में रहा था।

शरीफ के लिए विधायक ने दरोगा से की थी धक्कामुक्की
वर्ष 2021 में पुलिस ने शरीफ के खिलाफ गुुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया था। शरीफ के घर में होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दरोगा ने उसे हिरासत मेें ले लिया था। पुलिस टीम उसे लेेकर जैसे ही थाने के लिए बढ़ी थी सपा विधायक इरफान सोलंकी वहां पहुंच गए थे। इसके बाद सपा विधायक ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते हुए शरीफ को छुड़ा लिया था। तीनों अपराधियों पर विधायक का हाथ होने के चलते पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed