फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki episode: MLA fake Aadhaar card recovered

इरफान सोलंकी प्रकरण: विधायक का फर्जी आधार कार्ड बरामद, सपा नेत्री का मौसा गिरफ्तार

Thu, 08 Dec 2022 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Dec 2022 10:57 PM IST
सार

कानपुर पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी को फरारी कटाने और फर्जी आधार कार्ड बनवाने के मामले में सपा नेत्री के मौसा इशरत अली को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फर्जी आधार कार्ड की दो प्रतियां भी बरामद कर ली हैं।

विज्ञापन
Irfan Solanki episode: MLA fake Aadhaar card recovered
फर्जी आधार कार्ड बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक इरफान सोलंकी को फरार कराने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को सपा नेत्री नूरी शौकत के मौसा इशरत को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके कर्नलगंज स्थित घर से विधायक का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद कर लिया है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर फर्जी आधार कार्ड भी प्रस्तुत किया है, जिसको केस में शामिल कर लिया गया है। पिछले एक सप्ताह से आधार कार्ड बरामद करना चुनौती बना हुआ था। जाजमऊ थाने में आठ नवंबर को इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी व अन्य 55 अज्ञात पर आगजनी व रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार होने के दौरान विधायक ने दिल्ली से मुंबई का हवाई सफर किया था। 26 नवंबर को इससे संबंधित एक केस ग्वालटोली थाने में पुलिस ने दर्ज किया था।

विज्ञापन

पुलिस ने दावा किया था कि इरफान ने अशरफ अली नाम से आधार बनाकर इसी पहचान का इस्तेमाल किया। एयरपोर्ट पर भी इसी के जरिये प्रवेश किया। तब पुलिस ने इरफान के मददगार सपा नेत्री नूरी शौकत, उनके ड्राइवर अम्मार इलाही, इरफान के साले अनवर व मंसूर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बीते शुक्रवार को इरफान और रिजवान सरेंडर कर जेल चले गए थे। नूरी का भाई अशरफ भी जेल भेजा जा चुका है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी नूरी शौकत के मौसा इशरत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि उसने अपने घर पर विधायक का फर्जी आधार कार्ड छिपाकर रखा है। पुलिस की टीम ने उसको बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed