{"_id":"64a68da5399bb1a6f9078f83","slug":"irfan-solanki-case-shamshuddins-property-attached-was-involved-in-jajmau-fire-joint-action-of-police-and-si-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Irfan Solanki Case: शमशुद्दीन की संपत्ति कुर्क, जाजमऊ अग्निकांड में था शामिल, पुलिस और SIT की संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Irfan Solanki Case: शमशुद्दीन की संपत्ति कुर्क, जाजमऊ अग्निकांड में था शामिल, पुलिस और SIT की संयुक्त कार्रवाई
Thu, 06 Jul 2023 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 06 Jul 2023 03:37 PM IST
सार
Kanpur Crime: सपा विधायक इरफान सोलंकी के मामले में अभियुक्त शमशुद्दीन उर्फ चचा की संपत्ति कुर्क की गई है। मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसके बाद पुलिस ने धारा 82, 83 के बाद आज कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के सहयोगी के शमशुद्दीन उर्फ चचा की संपत्ति कुर्क की गई है। जाजमऊ में महिला के घर आगजनी के मामले में इरफान के साथ शमशुद्दीन भी आरोपी था, लेकिन कांड के बाद से फरार है। जाजमऊ थाने की पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन
मामले में कोर्ट ने दोनों को हाजिर होने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश नहीं मानने पर जाजमऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। बता दें कि डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके सहयोगियों पर प्लॉट पर कब्जा करने के लिए घर फूंकने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मामले में इरफान के साथ ही बजरिया कंघी मोहाल निवासी शमशुद्दीन उर्फ चच्चा भी नामजद आरोपी। पुलिस इसकी तलाश में लगातार जुटी थी, लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट और फिर धारा 82 के तहत आरोपी के घर और मोहल्ले में कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन