फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki case, role of builder and councilor in jajmau arson

इरफान सोलंकी प्रकरण: आगजनी में बिल्डर और पार्षद की मिली भूमिका, विवेचना में नाम बढ़ाने की तैयारी

Tue, 13 Dec 2022 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Dec 2022 01:02 PM IST
सार

जाजमऊ आगजनी मामले में पुलिस ने बिल्डर और पार्षद को भी आरोपी बनाने की तैयारी कर ली है। बता दें कि इस बिल्डर का नाम नई सड़क हिंसा में भी सामने आया था। वहीं, विधायक इरफान सोलंकी के फर्जी आधार कार्ड के मामले में पुलिस आज चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

विज्ञापन
Irfan Solanki case, role of builder and councilor in jajmau arson
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में नजीर फातिमा के घर पर आगजनी के मामले में पुलिस सपा विधायक के साथ एक बिल्डर और पार्षद को भी आरोपी बनाने की तैयारी में है। इस बिल्डर का नाम नई सड़क हिंसा में भी सामने आया था। पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सबूत लगे हैं।

विज्ञापन

इससे विधायक उनके भाई और बिल्डर के बीच उस जमीन में सामूहिक निर्माण कार्य कराने की योजना बनी थी। जाजमऊ में नजीर फातिमा के घर पर आगजनी के बाद विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ नामजद एफआईआर हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस मामले में इरफान और रिजवान के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। मगर केस में अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। बिल्डर के साथ विधायक के पुराने संबंध हैं और दोनों ने पहले भी इमारतें बनाकर खरीद फरोख्त की है। इसी तरह पार्षद भी विधायक के काफी करीब बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज दाखिल हो सकती है चार्जशीट
इधर फर्जी आधार कार्ड मामले में पुलिस ने केस डायरी पूरी तरह से तैयार कर ली है। मंगलवार को इस मामले में ज्वाइंट सीपी के साथ बैठक करने के बाद चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। इसमें विधायक समेत सात को पुलिस ने आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed