{"_id":"63d0362641d8446c692f5fb4","slug":"irfan-solanki-case-notice-to-people-living-in-150-flats-of-hamraj-construction-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Irfan Solanki: हमराज कंस्ट्रक्शन के 150 फ्लैटों में रह रहे लोगों को नोटिस, पुलिस ने मांगी रजिस्ट्री की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Irfan Solanki: हमराज कंस्ट्रक्शन के 150 फ्लैटों में रह रहे लोगों को नोटिस, पुलिस ने मांगी रजिस्ट्री की जानकारी
Wed, 25 Jan 2023 09:17 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Jan 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
इरफान सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके सहयोगियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है। पुलिस ने जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी स्थित हमराज कंस्ट्रक्शन में रहने वालों को नोटिस भेज रजिस्ट्री की फोटो कॉपी मांगी है। इरफान उनके भाई रिजवान, सपा नेत्री के पिता शौकत अली, हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटे वाला और मोहम्मद शरीफ पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अब तक 105 करोड़ से अधिक की संपत्ति चिह्नित कर चुकी है। विवेचक फीलखाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर 569 स्थित हमराज कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाए गए 150 फ्लैटों में रहने वाले लोगों से फ्लैट की रजिस्ट्री की फोटो कॉपी की मांग की है। मंगलवार को 15 लोग विवेचक के पास पहुंचे।
विज्ञापन
इनमें से 11 लोगों ने रजिस्ट्री की कॉपी सौंपी जबकि चार लोगों ने बताया कि फ्लैट का पूरा पैसा बिल्डर को दे दिया गया है लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई है। इस संबंध में सपा विधायक के अधिवक्ता गौरव दीक्षित का कहना है कि गैंगस्टर एक्ट से हमराज का कोई लेना देना नहीं है। वहीं इंस्पेक्टर ने लोगों को जारी नोटिस में मुहर नहीं लगाई है और न ही अपना मोबाइल नंबर पूरा लिखा है। यह तक नहीं बताया गया है कि नोटिस किसी धारा के अंतर्गत दिया जा रहा है।
विज्ञापन