फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   irfan khan, film actor

दिल जीत लेता था इरफान का अल्हड़ अंदाज

Wed, 29 Apr 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
irfan khan, film actor
जाने-माने अभिनेता इरफान खान बुधवार को जिंदगी से जंग हार गए। हाल ही में इरफान की हालत आंतों में दर्द और सूजन के कारण बिगड़ गई थी। सांस लेने में भी दिक्कत थी। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से देश-दुनिया के सिने प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। सिने जगत से जुडे़ कानपुर के सितारों में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सितारों का कहना है कि इरफान का अल्हड़ अंदाज जीत लेता था।
विज्ञापन

मुंबई में इरफान और मैं एक ही बिल्डिंग में रहता था। इतने बड़े स्टार थे लेकिन उनको देखकर ऐसा कभी भी नहीं लगा। उनका मुझे सर कहकर संबोधित करना अजीब लगता था। कई बार कहा भी कि आप क्यों सर कहकर बात करते हैं लेकिन वे मुस्कुरा देते थे। उनकी यादें दिलों में बसी हैं। उनका अल्हड़ अंदाज हमेशा दिल जीत लेता था। इतनी जल्दी सब को छोड़कर चले जाएंगे, ऐसा सोचा नहीं था। -राजीव निगम, हास्य कलाकार
विज्ञापन

सबसे दुखद खबर है जिस पर विश्वास करने का मन नहीं करता। इरफान ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में राज किया है। काश आप और लंबे समय तक साथ रहते। काश, आप कभी हम सब को छोड़कर नहीं जाते। -अमर कौशिक, डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान स्वाभाविक कलाकार थे, कैमरे के सामने उन्हें डायलॉग बोलते हुए ऐसा लगता था कि जैसे वह घर के आंगन में लोगों से बातें कर रहे हों। वह अभिनय के इंस्टीट्यूट थे। सलमान खान, शाहरुख खान जैसे कलाकार इरफान से कभी-कभी एक्टिंग के टिप्स लेते थे। करीब 3 साल पहले मैंने एक फिल्म के लिए उनसे फोन पर समय मांगा तो उन्होंने सहजता से कहा कि तुम्हें आने की जरूरत नहीं है मैं तुम्हारे ऑफिस आ रहा हूं। दस मिनट में वह ऑफिस भी आ गए। -राजू श्रीवास्तव, चेयरमैन उप्र फ़िल्म विकास बोर्ड, अभिनेता

ढाई साल पहले मुंबई एयरपोर्ट पर इरफान खान से पहली मुलाकात हुई थी। उनको देखकर लग ही नहीं रहा था कि इतने बड़े स्टार हैं। उनके पास जब बात करने के लिए गया तो उन्होंने बहुत ही सहज भाव से पूछा कि आप कहां से हैं। कानपुर का नाम सुनते ही कहा कि यह तो बड़ी ही प्रसिद्ध जगह है। उन्होंने हर कैरेक्टर को इतनी शिद्दत से निभाया है कि वह सबको हमेशा याद रहेंगे। - अन्नू अवस्थी, हास्य कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed