फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iranian women caught with foreign currency in kanpur dehat

दो-दो सौ के नोट बदलवाने पहुंची विदेशी महिला ने की लूट, पुलिस ने पकड़ा तो विदेशी मुद्रा भी बरामद

Wed, 26 Jun 2019 02:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 26 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
iranian women caught with foreign currency in kanpur dehat
विदेशी महिला से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के बेला रोड स्थित अनाज की आढ़त पर मंगलवार की दोपहर विदेशी महिला संग आए एक युवक ने 50,000 रुपये की टप्पेबाजी कर ली। इसके बाद युवक 50 हजार रुपये लेकर कार से भाग निकला, जबकि उसके साथ मौजूद विदेशी महिला को आढ़त मालिक ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ कर मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक, युवती और युवक पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। रसूलबाद कोतवाली ललित कुमार ने बताया कि कस्बे में भगवान सिंह जादौन की गल्ले की आढ़त है। बताया कि मंगलवार दोपहर उनकी आढ़त के सामने कार से एक युवक और विदेशी युवती उतरे। दो अन्य युवक कार में मौजूद थे। उन्होंने आढ़त मालिक को दो-दो सौ के पांच नोट देकर पांच-पांच सौ के दो नोट मांगे।
विज्ञापन


 

आढ़त पर लूट मामले में ईरान की महिला गिरफ्तार

उसने जेब से 500 के नोटों की गड्डी निकाली और उन्हें दो नोट देने लगा। लेकिन युवक ने गड्डी से दो नोट अपने मन मुताबिक निकालने के लिए कहा। बताया कि भगवान सिंह जादौन ने जैसे ही गड्डी पकड़कर नोट दिखाने लगा। युवक 50,000 रुपये की गड्डी लेकर अपनी कार से बैठकर फरार हो गया। जबकि साथ आई विदेशी महिला वहीं रह गई। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी।

सूचना मिलते  कोतवाल अपने साथ महिला पुलिस टीम लेकर पहुंचे। महिला को अपने साथ कोतवाली ले गए। इसके बाद एसपी समेत सभी उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इधर, आढ़त मालिक ने कोतवाली में टप्पेबाजी की तहरीर दी। थाने में महिला ने अपना नाम पता ईरान के तेहरान निवासी उमद की पत्नी समीरा बताया है। इसी पते का उसके पास पासपोर्ट भी है।

 

एसपी के मुताबिक, लूट का मुकदमा दर्ज कर महिला से हो रही पूछताछ

उसके पास एक अन्य महिला का पासपोर्ट मिला है, जिसे वह अपनी बहन की बेटी बता रही है। उसका नाम सतायश पुत्री रेजा लिखा हुआ है। कोतवाल ने बताया कि महिला से जानकारी की जा रही है। महिला रोते हुए इतना बता रही है कि 16 मार्च 2019 को नेपाल आई थी। जहां से लगभग एक माह पूर्व दिल्ली आई। महिला के पास से विदेशी मुद्रा बरामद हुई है।

कानपुर  देहात एसपी अनुराग वत्स ने बताया करेंसी एक्सचेंज के बहाने महिला व उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया है। प्राथमिक जांच में महिला ईरान निवासी है, पूछताछ में उसके साथ तीन अन्य लोगों के शामिल होने की बात प्रकाश में आई है। लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed