फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IPS PROs wife molested in Kanpur victim said he often peeps in the house report filed against two

Kanpur: आईपीएस के पीआरओ की पत्नी से छेड़खानी, पीड़िता बोली- अक्सर घर में करता है तांक-झांक, दो पर रिपोर्ट

Wed, 25 Dec 2024 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Dec 2024 10:58 AM IST
सार

Kanpur News: दरोगा ने ड्यूटी से लौटकर दोनों युवकों से बात की, तो वह झगड़ने लगे। मकान मालिक ने कमरा खाली करने को कहा तो दोनों ने माफी मांग ली। हालांकि उसी रात आरोपियों ने फिर से गेट खटखटाया और गाली गलौज की।
 

विज्ञापन
IPS PROs wife molested in Kanpur victim said he often peeps in the house report filed against two
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर जिले में तैनात एक आईपीएस अधिकारी के पीआरओ की पत्नी ने सीएसजेएमयू के दो छात्रों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। दोनों युवक और पीआरओ एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। पीड़िता की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से फिरोजाबाद का रहने वाला दरोगा शहर में तैनात एक आईपीएस अधिकारी का पीआरओ है।

विज्ञापन

इसी साल जनवरी में उसकी शादी हुई है। नवाबगंज क्षेत्र में वह पत्नी के साथ एक मकान में किराए पर रह रहा है। उसकी पत्नी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।  इसी मकान में मूल के मऊ के औरंगाबाद कतुआपुरा पश्चिम निवासी कुनाल कुमार और झांसी के डडियापुरा चौधरीबाग निवासी सचिन भी किराए पर रह रहे हैं। पीआरओ की पत्नी का आरोप है कि सचिन उसको गलत नीयत से घूरता और अक्सर घर में तांक-झांक करता है।

विज्ञापन

पत्नी ने शोर मचाया, तो सचिन भागता हुआ दिखा
कई बार अभद्र टिप्पणी भी की। 25 अक्तूबर की रात जब दरोगा ड्यूटी पर था तो रात 11 बजे किसी ने कमरे का गेट खटखटाया। पूछने पर कोई जवाब नहीं मिला। अगले दिन ड्यूटी से आने पर दरोगा ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो कुनाल ऊपर आता दिखा। अगली रात भी इसी तरह गेट पर आवाज हुई। दरोगा की पत्नी ने शोर मचाया, तो सचिन भागता हुआ दिखा।

विज्ञापन

गेट खटखटाया और गाली गलौज की
दरोगा ने ड्यूटी से लौटकर दोनों युवकों से बात की, तो वह झगड़ने लगे। मकान मालिक ने कमरा खाली करने को कहा तो दोनों ने माफी मांग ली। हालांकि उसी रात आरोपियों ने फिर से गेट खटखटाया और गाली गलौज की। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

युवकों ने भी दर्ज कराई थी रिपोर्ट
दोनों आरोपी सीएसजेएमयू के छात्र हैं। इन दोनों ने अक्तूबर महीने में दरोगा पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने और मुंह में पिस्टल डालकर धमकाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed