फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ipl ten sunrisers hyderabad and gujarat lions match on 13 may

IPL10: प्ले ऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी हैदराबाद

Thu, 11 May 2017 11:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 11 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
ipl ten sunrisers hyderabad and gujarat lions match on 13 may
कानपुर पहुंची हैदराबाद की टीम
कानपुर ग्रीनपार्क में 13 मई को होने वाले मैच को जीतकर हैदराबाद सनराइजर्स प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की करनी चाहेगी। दरअसल, 13 मैचों में सात मैच जीतकर 15 अंकों के साथ हैदराबाद चौथे स्थान पर है। अंतिम 14वां मैच जीतती है तो टीम के कम से कम 17 अंक हो जाएंगे। वहीं पंजाब के 12 मैचों में 12 अंक है। हैदराबाद मैच हारती है तो पंजाब प्ले ऑफ की दौड़ में वापसी कर सकती है। बशर्ते उसे अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। 
विज्ञापन


 

गुजरात भी जीत के साथ चाहेगी विदाई

ipl ten sunrisers hyderabad and gujarat lions match on 13 may
अपने होटल से कार पर सवार होकर शहर का नजारा देखने जाते सुरेश रैना
उधर गुजरात लॉयंस होम ग्राउंड में इस सीजन का अपना अंतिम मैच हैदराबाद के साथ खेलेगी। ऐसे में गुजरात भी जीत के साथ आईपीएल से विदाई करना चाहेगी। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की फार्म की बात की जाए तो हैदराबाद का पलड़ा भारी है। हैदराबाद के खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही पर्पल और औरेंज कैप पर काबिज हैं। कप्तान डेविड वार्नर 535 रन बना चुके हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार 23 विकेट लेकर गेंदबाजी में टॉप पर हैं। ग्रीनपार्क भुवनेश्वर का होम ग्राउंड भी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तब हैदराबाद का होम ग्राउंड था, अब गुजरात का

ipl ten sunrisers hyderabad and gujarat lions match on 13 may
डेमो पिक
होम ग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में हुए मैच में सनराइजर्स ने गुजरात को नौ विकेट से हराया था। ऐसे में गुजरात अपने होम ग्राउंड पर जीत का बदला लेना चाहेगी। 
ग्रीनपार्क में मजबूत है गुजरात का रिकॉर्ड
ग्रीनपार्क में सनराइजर्स जहां पहली बार मैच खेलेगी। वहीं गुजरात ने इस ग्राउंड में खेले गए तीन में दो मैच जीते हैं। बुधवार को हुए मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने नजदीकी अंतर से गुजरात को हराया है।
विज्ञापन

सनराइजर्स भी पहुंची कानपुर

ipl ten sunrisers hyderabad and gujarat lions match on 13 may
कानपुर पहुंची हैदराबाद की टीम
शनिवार को ग्रीनपार्क में गुजरात लॉयंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए हैदराबाद की टीम भी शहर के होटल लैंडमार्क पहुंच गई। यहां पर टीम के सदस्यों को माला पहनाकर व तिलक लगाकर परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। देर शाम लगभग साढ़े सात बजे सनराइजर्स की टीम बस से होटल पहुंची। सबसे पहले कप्तान डेविड वार्नर होटल पहुंचे। उनके बाद तन्मय, मोहम्मद शिराज राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, क्रिस जॉर्डन, बेन कंटिंग आदि पहुंचे। भारतीय टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी व बेटे के साथ पहुंचे। खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह और गेंदबाज आशीष नेहरा टीम के साथ होटल नहीं पहुंचे। टीम मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि युवराज सिंह के शनिवार सुबह टीम से जुड़ने की उम्मीद है।

हैदराबाद और गुजरात आज शाम को करेंगी अभ्यास

ipl ten sunrisers hyderabad and gujarat lions match on 13 may
अभ्यास करते खिलाड़ी
गुजरात लायंस और हैदराबाद सनराइजर्स के प्रैक्टिस शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। अब हैदराबाद सनराइजर्स की टीम शुक्रवार को शाम पांच से रात आठ बजे तक अभ्यास करेगी। गुजरात लायंस की टीम शाम छह बजे से रात आठ बजे अभ्यास करेगी। यूपीसीए के मीडिया प्रभारी तालिब ने बताया कि पहले दोनों टीमों को शाम छह बजे से रात नौ बजे तक प्रैक्टिस करनी थी। बता दें दोनों टीमों के बीच ग्रीनपार्क में 13 मई को मैच खेला जाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed