IPL सट्टेबाजी मामला: दो खिलाड़ियों से नयन की थी सेटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉइस रिकार्डिंग और मैसेज क्राइम ब्रांच को मिले
7 से 10 मई तक के फुटेज जब्त
बंटी की तलाश में दबिश
खिलाड़ियों से पूछताछ कर सकती है पुलिस
तो कानपुर में हवाला के जरिए मिली रकम
कानपुर के होटल लैंडमार्क से पकड़े गए नयन रमेश के पास पुलिस को 4.90 लाख रुपये मिले थे। मामले की जांच से जुड़े पुलिस अफसर का कहना है यदि नयन रमेश इतनी बड़ी रकम मुंबई से लाता तो एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उससे पूछताछ होती। गिरफ्तार भी हो सकता था। मगर ऐसा नहीं हुआ। तो कानपुर में ही हवाला के जरिए उसे यह रकम दी गई होगी। पुलिस अब उससे मिलने-जुलने वालों के बारे में पता कर रही है कि आखिर उसे यह रकम कानपुर में किसने दी।
विदेश भागने की फिराक में बंटी और हनीफ
सटोरियों का सरगना बंटी खंडेलवाल और उसका साथी हनीफ विदेश भागने की फिराक में हैं। इस आशंका के चलते दोनों का लुक आउट नोटिस जारी हुआ है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने देश भर के एयर पोर्ट अफसरों को यह नोटिस भेज दिया है। ताकि दोनों को विदेश जाने से रोका जा सके। इधर, राजस्थान और गुजरात के साथ ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की एक टीम शुक्रवार दोपहर दिल्ली रवाना हुई है। फरार सटोरियों की लोकेशन दिल्ली मिली है।