फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Invoice issued for 15 tractors and loaders

Kanpur News: 15 ट्रैक्टर और लोडरों का किया चालान

Tue, 06 Aug 2024 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Invoice issued for 15 tractors and loaders
फोटो 34
विज्ञापन



- हादसों को रोकने के लिए तहसील प्रशासन और थाना पुलिस ने चलाया अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

ताखा। हादसों को रोकने के लिए सोमवार को तहसील प्रशासन और थाना पुलिस ने शनिवार को सख्ती दिखाई। लोडर और ट्रैक्टर पर श्रद्धालुओं को ले जा रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। 15 ट्रैक्टर ट्राली और लोडर पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

सावन के तीसरे सोमवार को हजारी महादेव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी दोपहर तक लगभग 40 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। सैकडों की संख्या में ट्रैक्टरों और लोडर पर दूर दराज आते नजर आए। इस दौरान निरीक्षण के निकले डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने तहसील प्रशासन और थाना पुलिस को सख्ती बरतने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ताखा देवेंद्र कुमार पांडे और थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने 15 ट्रैक्टरों और लोडर के चालान काटे। सभी पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही मंदिर में भी लगातार लाउडस्पीकर से सूचना जारी की जाती रही कि यदि माल ढोने वाले वाहनों पर भक्तों को मंदिर न लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर में पकड़ी बिना परमिट की बस, 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया
इटावा। रविवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 121 पर हुए हादसे में छह लोगों की जान जाने और 42 लोगों के घायल होने के बाद परिवहन विभाग की ओर से शाम को नेशनल हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बकेवर क्षेत्र में बिना परमिट की दौड़ती एक बस पकड़ी गई। उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed