फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Investigation of properties of accused of assaulting former Pradhan begins, two more arrested

Kanpur News: पूर्व प्रधान से मारपीट के आरोपी की संपत्तियों की जांच शुरू, दो और गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 20 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Investigation of properties of accused of assaulting former Pradhan begins, two more arrested
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के बैरी सवाई में मंगलवार शाम को हुई मारपीट से आहत नुनारी बहादुरपुर के पूर्व प्रधान ने बुधवार को आत्महत्या का प्रयास किया था। घटना से नाराज कुछ संगठनों की ओर से आरोपी हनीफ पर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने की शिकायत की थी। इस पर मंगलवार को एसडीएम ने टीम गठित कर आरोपी हनीफ की संपत्तियों की जांच शुरू करवाई है।
विज्ञापन

आत्महत्या का प्रयास करने वाले पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार उर्फ सोनू तिवारी का परिजन कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। वहां उनकी हालत अभी भी चिंता जनक बनी हुई। लोगों के आक्रोश व शिकायत पर गुरुवार को एसडीएम मैथा राजकुमार पांडेय के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक नंदकिशोर, राजकुमार राठौर, लेखपाल नितिन वाजपेयी, राजीव पांडेय, कामता प्रसाद, अवधेश गुप्ता, नंदलाल पटेल, राज नारायण सचान, धर्मेंद्र गौतम, शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव के साथ बैरी सवाई पहुंचे। यहां राजस्व टीम ने घटना के आरोपी हनीफ व उसके परिजन की जमीन की पैमाइश शुरू की। देर शाम तक राजस्व टीम ने आरोपी की संपत्तियों की नापजोख करती रही। इधर घटना के बाद से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने दो आरोपी यूनुस व साहिल मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बता दें कि नुरारी बहादुरपुर औनहां निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ सोनू तिवारी ने बुधवार दोपहर को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि मंगलवार शाम छह बजे के करीब वह बरियन नेवादा के पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार राजपूत के साथ जरूरी काम से बाइक से बैरी सवाई होकर गांव जा रहे थे। बैरी सवाई निवासी मोहम्मद हनीफ के घर के बाहर सड़क पर बल्ली पड़ी होने पर उन्होंने हनीफ को बल्ली हटाने के लिए कहा। इसपर आरोपी भड़क उठा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी हनीफ ने अपने भाई रज्जाक, यूनुस मोहम्मद, बेटे जाकिर उर्फ बड़े बउवा, जावेद उर्फ छोटे, तौफीक मोहम्मद उर्फ शीबू, भतीजे साहिल, तौहीद, भोलू, इरफान, अकरम, इरफान मोहम्मद, आरिफ व छह अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की। तभी रास्ते से गुजर रहे लोगों के ललकारने पर आरोपी उनको छोड़कर चले गए। थाना से घर जाने के बाद पूर्व प्रधान ने शौचालय में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने बुधवार को ही आरोपी हनीफ व उसके बेटे जाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी यूनुस व साहिल मोहम्मद को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से दोनों को जेल भेजा गया है। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया गया जाएगा। वहीं, एसडीएम राजकुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत पर आरोपी की संपत्ति के जांच के लिए टीम को गठित कर मौके पर भेजा गया है। टीम की ओर से नापजोख की जा रही है। टीम की ओर से रिपोर्ट मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

...............
बैरी सवाई में पीएसी रही तैनात
पूर्व प्रधान सोनू तिवारी के साथ हुई मारपीट से एक समुदाय के लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए बैरी सवाई में पीएसी तैनात की गई है। इससे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गुरुवार को बैरी सवाई में जांच करने पहुंची टीम गतिविधियों को लोग अपने घरों की खिड़कियों व छत से झांक कर देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed