{"_id":"602430828ebc3ee96d1554ac","slug":"investigasion-akbarpur-news-knp6111012121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों की खुदाई में गड़बड़ी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों की खुदाई में गड़बड़ी की जांच
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत के सुंदरीकरण के नाम पर कई तालाबों की खुदाई में गड़बड़ी करने की शिकायत हुई थी। जिला विकास समन्वय समिति के अनुमोदन के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है। जांच कमेटी के अध्यक्ष एडीएम प्रशासन ने एसडीएम अकबरपुर से आठ बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की है।
अकबरपुर में टकटौली (लोहियानगर), सलावतपुर (बजरंग नगर) व गांधी नगर स्थिति तालाबों की खुदाई में गड़बड़ी का आरोप है। आठ बिंदुओं की शिकायत टकटौली निवासी राजू कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री से की थी। आरोप लगाया था कि तालाब खुदाई कर मिट्टी बेच दी गई। सुंदरीकरण के नाम पर टकटौली व सलावतपुर के तालाब में बिना सूचना बोर्ड लगाए खुदाई कराई गई। जिला विकास समन्वय समिति (दिशा) की 12 जनवरी को हुई बैठक में यह मुद्दा नामित सदस्य गुड्डन सिंह ने उठाया था। प्रकरण तालाबों से जुड़ी गड़बड़ी का होने पर जिला विकास समन्वय समिति ने जांच के लिए अनुमोदन किया था। एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई गई है। अब आठ बिंदुओं की शिकायत पर एसडीएम अकबरपुर से जांच रिपोर्ट तलब की है। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि जिला विकास समन्वय समिति के अनुमोदन पर जांच कराई जा रही है। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नयागंज वार्ड स्थित कलारन तालाब की आंशिक भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में पांच आवास निर्माण की भी शिकायत की गई है। आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन ने भूमि विवादित होने के बाद भी आवास आवंटन की मंजूरी दी। जिला विकास समन्वय समिति के अनुमोदन पर आवास आवंटन प्रकरण भी जांच में शामिल है।