फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Intestinal cancer patients increased by 50 percent due to fast food

Kanpur News: फास्ट फूड से 50 प्रतिशत बढ़े आंतों के कैंसर के रोगी

Sat, 02 May 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Intestinal cancer patients increased by 50 percent due to fast food
कानपुर। बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण मोटापा तथा बड़ी आंत के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में ऐसे मामलों में 50 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी दिल्ली से आए कोलोरेक्ट कैंसर विशेषज्ञ विवेक मंगल ने शुक्रवार को आईएमए भवन में आयोजित सीजीपी के 43वें वार्षिक रिफ्रेशर कोर्स में दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ. शालिनी मोहन, सीजीपी सचिव डॉ. शरद दमेले ने दीप प्रज्वलित कर दी। डॉ. मंगल ने बताया कि लोग बड़ी आंत के कैंसर के लक्षणों को अक्सर पाइल्स समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। मोशन में खून का मिलना या खून के थक्के गिरना कैंसर का लक्षण हो सकता है। कोलोनोस्कोपी जांच से इसका पता चलता है। मुंबई से आईं शिखा अग्रवाल ने बच्चों में गंभीर रूमेटोलॉजिकल रोगों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बार-बार वायरल, बुखार और जोड़ों में दर्द सामान्य नहीं है। यह आर्थराइटिस या अन्य गंभीर विकार हो सकता है। नई दिल्ली से डॉ. हीरक पहाड़ी ने लिवर ट्रांसप्लांट, लखनऊ से आए ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. चिरायता बसु ने साइनाइटिस जैसे रोगों और मुरादाबाद से आए डॉ. राजू रस्तोगी ने एआई पर चर्चा की।
विज्ञापन

बिना चीरफाड़ ब्रेन सर्जरी
लखनऊ से आए देवांश मिश्रा ने न्यूरो इंटरवेंशन तकनीक पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब मस्तिष्क की जटिल सर्जरी बिना खोपड़ी को खोले संभव है। इस तकनीक में पैर या हाथ की नस से सूक्ष्म तार डालकर दिमाग की नसों तक पहुंचाते हैं। यह बंद नसों को खोलकर रक्तसंचार बहाल करता है। इससे ब्रेन स्ट्रोक और हैमरेज का इलाज होता है और रोगी 48 घंटे में डिस्चार्ज हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed