फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   international marketing conference in kanpur

अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग सम्मेलन: विशेषज्ञों के ये टिप्स बिजनेस में नहीं होने देंगे आपको फेल

Thu, 07 Feb 2019 01:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Feb 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
international marketing conference in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर स्थित डॉ. गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (जीएचएस-आईएमआर) में बुधवार को चौथे अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग सम्मेलन ‘ब्रांड क्रॉफ्ट’ का आयोजन किया गया। विभिन्न मैनेजमेंट विशेषज्ञों ने छात्रों को सफल उद्यमी बनने और नया बिजनेस शुरू करने के लिए टिप्स दिए। विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान में बाजार में कई परिवर्तन आए हैं। सफल उद्यम के लिए बाजार के अनुरूप उत्पाद तैयार करना जरूरी है।
विज्ञापन


जीएचएस-आईएमआर केनिदेशक डॉ. राकेश प्रेमी ने कहा कि नई तकनीकों और ब्रांडिंग के नए-नए माध्यमों को अपना कर मैनेजमेंट छात्र सफल उद्यमी बन सकते हैं। बताया कि वर्तमान में ऑनलाइन बाजार का जोर है। इन बदलावों के कारण मैनेजमेंट संस्थानों में भी पाठ्यक्रमों को बदला जा रहा है। साथ ही नए विचारों वाले उद्योगों को समझ कर रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा हो रही है। ब्रांड क्रॉफ्ट का विषय अभिनव विपणन रणनीतियों के माध्यम से डिसरप्टिव ब्रांडिंग था।
विज्ञापन


रीजेंसी हेल्थ केयर के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अभिषेक कपूर ने बताया कि किसी भी ब्रांड को बड़ा बनाने केलिए उसमें काम करने वालों से लेकर उपभोक्ता तक सभी का ब्रांड से खुश रहना महत्वपूर्ण होता है। आईआईएम लखनऊ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. देवाशीष दासगुप्ता ने एयर बीएनबी, उबर तथा सेल्स फोर्स जैसे ब्रांडों का उदाहरण देते हुए उत्पाद नवाचार केमाध्यम से छात्रों को नई रणनीति बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

international marketing conference in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
समस्याओं को जानें तभी बनेगा नया ब्रांड
डॉ. चारकोल नामक एयर प्यूरीफायर बनाने वाले स्वादीप पाटिल ने बताया कि छात्रों को जनता की नब्ज पकड़ कर उनकी समस्याओं को भांपना चाहिए, जिससे नए ब्रांड की उपज होगी। बताया कि यह प्यूरीफायर बिना बिजली के आसपास के वातावरण को शुद्ध रखता है। एमएनआईटी जयपुर की रिसर्च स्कॉलर हंसिनी, डॉ. मोनिका शर्मा, जूट फॉर लाइफ की संस्थापक अंजली सिंह, वोडाफोन इंडिया के सौरभ वाजपेयी, एमकेटी सॉफ्टवेयर के सीईओ अमित तिवारी ने छात्रों से संवाद किया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न मैनेजमेंट कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
 

सम्मेलन सेबाजार को लेकर कई तरह के संदेह दूर हो गए। विशेषज्ञों ने बाजार में उतरने से पहले उसके आधार को समझने की बात कही। ये सब बातें आने वाले समय में काम आएंगी। - आदित्य सिंह, डैम्स, एमबीए प्रथम वर्ष

बाजार में आए बदलाव के साथ ही खुद के बिजनेस आइडिया को खड़ा करने की बात अच्छी लगी। सम्मेलन में हुए बातचीत के दौर से भी बिजनेस से जुड़ीं कई नई बातों का पता चला।
- ईशा शर्मा, एलेन हाउस कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, बीबीए 

इस तरह के पैनल डिस्कशन से आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही दूसरे संस्थानों के छात्रों से बात करके भी बाजार में आए नए बदलावों की जानकारी मिली। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए कई टिप्स भी मिले।
मनीष सिसौदिया, जीएचएस-आईएमआर, पीजीडीएम 

अच्छा सम्मेलन रहा। बाजार से जुड़े कई तकनीकी शब्दों के बारे में जानकारी मिली। साथ ही बाजार की जरूरत के हिसाब से ब्रांड बनाने और लोगों का विश्वास जीतने का गुरुमंत्र भी मिल सका।
सोनल साधवानी, जीएचएस-आईएमआर, पीजीडीएम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed