{"_id":"67bb7fd1db04bfe4d002c03e","slug":"interlocking-road-one-more-contract-two-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1015235-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इंटरलॉकिंग सड़क एक और ठेका दो को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इंटरलॉकिंग सड़क एक और ठेका दो को
विज्ञापन
कानपुर। घाटमपुर और बिल्हौर नगर पालिका परिषद और शिवराजपुर नगर पंचायत के 15वें वित्त आयोग की बैठक में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। एक अफसर ने एक इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण का ठेका दो लोगों को दे दिया गया। इतना ही नहीं, एक अन्य अफसर ने निर्माण कार्यों का इस्टीमेट पुरानी दरों पर बना दिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह संबंधित विभागों के छह अधिशासी अधिकारियों व अभियंताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इसमें घाटमपुर में एक ही कार्य के निर्माण बजट का रेट आधा कर दिया गया, उसे बांट दिया गया। जबकि बिल्हौर में नए रेट के बजाए पुराने रेट पर ही काम करा दिया।
बैठक के दौरान रजिस्टर की जांच में डीएम ने पाया कि इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का बजट 38 लाख से घटाकर 20 लाख किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि तीन माह पहले पीडब्ल्यूडी ने रेट में संशोधन किया था। स्क्वायर फिट का रेट 925 रुपये से घटाकर 670 रुपये कर दो लोगों को ठेका दे दिया गया। इसी तरह घाटमपुर के अधिशासी अधिकारी ने 240 मीटर के इंटरलॉकिंग कार्य को विभाजित कर 100-100 मीटर के दो अलग कार्य प्रस्तावित किए। डीएम ने अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेश कुमार को संबंधित अधिकारी का स्पष्टीकरण लेने को कहा। इसी तरह बिल्हौर के अधिशासी अधिकारी ने पुराने रेट 925 रुपये प्रति स्क्वायर फिट से इस्टीमेट बनाया जबकि रेट बढ़ चुका है। डीएम ने इस मामले में संबंधित अभियंता और एग्जिक्यूटिव इंजीनियर खंडेश्वर के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
नगर पालिका परिषद बिल्हौर के अवर अभियंता मनोज सिंह, सहायक अभियंता अनुपम तिवारी निर्माण खंड 2 लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 2 अखंडेश्वर सिंह, ईओ घाटमपुर डॉ. महेंद्र कुमार उप जिलाधिकारी घाटमपुर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग और अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय कानपुर, अधिशासी अभियंता जलकल नगर निगम डॉ. पीके सिंह, अवर अभियंता जलकल राकेश कुमार, ईओ बिल्हौर अंजनी मिश्रा व ईओ शिवराजपुर, नगर पंचायत बिठूर के ईओ।