{"_id":"6322e87b75bbbe1cba0f25e1","slug":"intercity-express-panto-broken-passengers-started-running-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा बचा: इंटरसिटी एक्सप्रेस का पेंटो टूटा, ट्रैक पर उतर कर भागने लगे यात्री, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा बचा: इंटरसिटी एक्सप्रेस का पेंटो टूटा, ट्रैक पर उतर कर भागने लगे यात्री, अफरा-तफरी
Thu, 15 Sep 2022 02:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:30 PM IST
सार
झांसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी का पेंटो टूट जाने से लखनऊ-कानपुर रूट बाधित हो गया। पेंटो टूटने से यात्री घबरा गए। यात्री ट्रैक पर उतर कर भागने लगे।
विज्ञापन
इंटरसिटी एक्सप्रेस का पेंटो टूटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ जा रही झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का पेंटो टूट जाने से धमाका हुआ। जिसके बाद ट्रेन जहां थी, वहीं रुक गई। इसके चलते लखनऊ-कानपुर रूट बाधित हो गया। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें फंस गईं। हरबंश मोहाल थाने के सामने लखनऊ फाटक क्रॉसिंग के पास ओएचई से लगा ट्रेन का पेंटो टूटने से यात्री घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री ट्रैक पर उतर कर भागने लगे। जिससे अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सुबह 11:17 बजे से 12:02 बजे तक ट्रेनें बाधित रहीं। गनीमत रही कि किसी प्रकार का बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन