फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inter-examiner committed suicide in banda

बांदा: इंटर के छात्र ने दी जान, पिता बोले- जीव विज्ञान का पेपर खराब होने से तनाव में था

Mon, 02 Mar 2020 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Mar 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Inter-examiner committed suicide in banda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
बांदा जिले में पेपर बिगड़ जाने से क्षुब्ध यूपी बोर्ड इंटर के परीक्षार्थी ने गले में रस्सी का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। दूसरी मंजिल में कमरे के बाहर उसका शव लटका था। परिजनों के मुताबिक छात्र मेधावी था। पुलिस भी यही बता रही है।
विज्ञापन


घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र में औगासी रोड की है। रविवार की शाम अनुज कुमार यादव (18) पुत्र राममिलन यादव ने कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा छोटा भाई पंकज यादव पढ़ाई के लिए ऊपर गया तो अनुज का शव लटका देखा।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पिता राममिलन ने बताया कि शनिवार को जीव विज्ञान की परीक्षा थी। अनुज का प्रश्नपत्र ठीक नहीं हुआ। घर आकर उसने मां और भाइयों से इसकी चर्चा की।

मां ने उसे समझाया भी था, लेकिन परसेंटेज बिगड़ने की चिंता से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। यह भी बताया कि अनुज पढ़ाई में होशियार था। हाईस्कूल करीब 77 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की थी। अनुज पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। तीन बहनें भी हैं। पिता खेतीबाड़ी कर परिवार पालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed