फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Intelligence department took stock of Parankh, gave instructions

खुफिया विभाग ने परौंख में लिया जायजा, दिए निर्देश

Thu, 24 Jun 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Intelligence department took stock of Parankh, gave instructions
डेरापुर। राष्ट्रपति के परौंख आगमन के चलते बुधवार को इंटेलीजेंस के एडीशनल डायरेक्टर आरके थपरियाल व एसआईयू के क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक राजेश ने पैतृक आवास, आंबेडकर पार्क, हेलीपैड, सभास्थल व मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। सभा स्थल पर मीडिया व वीआईपी के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखा। पांडाल में आने वालों के प्रवेश निकास के रास्ते की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने पांडाल में व्यवस्था देख रहे पीडब्लूडी के जेई अभिषेक कुमार को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने राष्ट्रपति के भ्रमण स्थल पथरी देवी मंदिर के आसपास बने मकान व रास्ते की जानकारी ली। राष्ट्रपति के मंदिर दर्शन के दौरान मौजूद रहने वाले पुजारी राजेंद्र सिंह व रवींद्र सिंह को कोरोना जांच कराने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के बारे में कहा।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों अधिकारी डेरापुर सीएचसी पहुंचे। उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार से वीआईपी दौरे के लिए बनाए गए सेफ वार्ड की जानकारी ली। इस दौरान खुली वायरिंग हटवाने, बेड के साथ एक सोफा डालने, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी दवाएं ट्रे में रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 27 जून को सीएचसी के प्रत्येक चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को अपना परिचय पत्र साथ रखने व सेफ वार्ड में ड्यूटी करने वाले कर्मियों के संबंध में पूरी जानकारी करने को कहा। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे, जेनरेटर चालू रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed