फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Instructions for action against Panchayat Secretary

पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Sun, 11 Jul 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Instructions for action against Panchayat Secretary
कानपुर देहात। प्रेक्षक ने अमरौधा ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश सीडीओ को दिए हैं। सचिव की ड्यूटी अमरौधा ब्लॉक में थी। आरोप है कि वह ड्यूटी पर न जाकर ब्लॉक प्रमुख चुनाव लड़े पति के चुनाव प्रबंधन में लगी रहीं। इसकी शिकायत प्रेक्षक को मिली थी।
विज्ञापन

अमरौधा में तैनात पंचायत सचिव मधुलता आदित्य के पति सूर्य प्रताप उर्फ तन्नू ने मलासा ब्लॉक से निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा है। इससे शनिवार को पंचायत सचिव अपने ड्यूटी स्थल पर नहीं गई। वह पति के साथ चुनाव प्रबंधन में मलासा ब्लॉक में लगी रहीं। पति के हार के बाद मीडिया में बयान भी दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
विज्ञापन

इसकी शिकायत किसी ने प्रेक्षक जगदीश प्रसाद से कर दी। उन्होंने सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि पंचायत सचिव ने आचार संहिता व कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन किया है। डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरियर पर रोक लिया दुग्ध वाहन
कानपुर देहात। अकबरपुर में देवद्वार पर लगाए गए बैरियर पर पुलिस कर्मियों ने शनिवार को दुग्ध वाहन को भी रोक लिया। जबकि दुग्ध वाहन आपात सेवा के अंतर्गत आता है। इसका ख्याल भी नहीं रखा गया। मिन्नत के बाद भी पुलिस कर्मी नहीं पसीजे तो चालक को दुग्ध वाहन दूसरे रास्ते से घुमाकर ले जाना पड़ा। (संवाद)
वैकल्पिक रास्ता खोजते रहे राहगीर
कानपुर देहात। अकबरपुर में पुलिस ने ब्लॉक जाने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर आवाजाही रोक दी। ऐसे में बाहर से आने वाले राहगीरों को मुश्किल हुई। कई राहगीर रास्ता खोजने को भटकते रहे। बैरियर पर फंसे राहगीरों को पुलिस कर्मी वैकल्पिक रास्ते के बारे में बताते जरूर रहे लेकिन कोई पुलिस कर्मी इन रास्तों पर नहीं होने से राहगीर भटकते रहे। (संवाद)
सघन जांच के बाद मिला प्रवेश
कानपुर देहात। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सख्ती का असर ये रहा कि हर स्तर पर सघन जांच हुई। वोट करने के लिए सदस्यों के पहुंचने पर तैनात पुलिस बल ने सभी अभिलेख जांचे। इसके बाद ही मतदान के लिए आगे जाने की छूट दी गई।(संवाद)
त्रिस्तरीय बैरियर लगा रोका बाहरी लोगों का प्रवेश
कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लॉक में कोई बाहरी प्रवेश न कर सके और केवल मतदाता का ही प्रवेश हो इसके लिए गेट व उसके बाहर के रास्ते पर त्रिस्तरीय बैरियर लगाया गया था। मीडिया कर्मियों को भी बैरियर पर प्रवेश नहीं मिला। ब्लॉक गेट के बाहर से ही मीडिया कर्मी सूचना संकलित करते रहे। (संवाद)

मतदाताओं के साथ सहयोगियों को मिला प्रवेश
कानपुर देहात। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में वरीयता अंक देकर मतदान की व्यवस्था है। ऐसे में निरक्षर सदस्यों की मदद के लिए सहयोगी प्रदान किया गया। कई सदस्यों ने सहयोगी की मदद से मतदान किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed