{"_id":"6898fc5118c03e62ca067c25","slug":"inspiration-to-study-vedas-comes-from-shravani-upkarma-swami-videh-yogi-kanpur-news-c-362-1-ka11001-128857-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावणी उपाकर्म से मिलती वेद अध्ययन की प्रेरणा : स्वामी विदेह योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावणी उपाकर्म से मिलती वेद अध्ययन की प्रेरणा : स्वामी विदेह योगी
विज्ञापन
कानपुर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से हरजिंदनगर स्थित कार्यालय पर श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया।
यहां कुरुक्षेत्र से आए स्वामी विदेह योगी ने कहा कि श्रावण-मास की पूर्णिमा के दिन श्रावणी उपाकर्म पर्व मनाने की परंपरा प्राचीन काल से है। इसमें वेदों के अध्ययन की प्रेरणा दी जाती है। प्रधान डॉ. आशा रानी राय ने कहा कि राष्ट्र रक्षा परम धर्म है। सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा से ही राष्ट्र समृद्ध होता है और नागरिक राष्ट्र भक्त होते हैं। कार्यक्रम का संचालन मंत्री सत्येंद्र बाबू ने किया। यहां राजेंद्र राय, प्यारे लाल आर्य, रामजी, सुबोध कुमार सिंह, शकुंतला, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।