Hamirpur: दरोगा की कार ने बाइक को मारी टक्कर, पीआरडी जवान की मौत…मोर्चरी हाउस में रखवाया शव, परिजनों में हड़कंप
Hamirpur News: भरूआ सुमेरपुर कस्बे में दरोगा की निजी कार ने बाइक सवार पीआरडी जवान को टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान पीआरडी जवान की मौत हो गई।
विस्तार
हमीरपुर जिले में भरूआ सुमेरपुर कस्बे के पैलानी तिराहे में दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें आईटीआई से ड्यूटी कर लौट रहे पीआरडी जवान की बाइक में बांदा कोतवाली के दरोगा की प्राइवेट गाड़ी ने टक्कर मार दी। पीआरडी जवान की इलाज के दौरान की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा है। दोनों वाहनों को पुलिस ने थाने में खड़ा कराया है। थाना क्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग निवासी पीआरडी जवान नत्थू प्रजापति पुत्र दनकवा कस्बे के चंद्रपुरवा गेट स्थित आईटीआई में ड्यूटी करता था।
सुबह करीब छह बजे वह ड्यूटी से वापस बाइक द्वारा गांव जा रहा था। तभी पैलानी तिराहे में मोड़ पर दबिश के लिए मुख्यालय जा रहे बांदा कोतवाली के दरोगा की प्राइवेट कार से टक्कर में पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर दरोगा ने अपनी प्राइवेट कार से पीएचसी पंहुचाया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवाया
यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, क्राइम निरीक्षक रामकुमार, कस्बा इंचार्ज राजवीर सिंह के साथ पीएचसी पंहुचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवाया। मृतक सदर विधायक का रिश्ते में समधी बताया गया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।