{"_id":"5f70ea568ebc3e9bd40603fc","slug":"inspector-suspended-on-misbehavior-with-bsf-jawan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान से बदसलूकी पर दरोगा सस्पेंड, एसपी ने जवान के खिलाफ भी कार्रवाई को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान से बदसलूकी पर दरोगा सस्पेंड, एसपी ने जवान के खिलाफ भी कार्रवाई को भेजा पत्र
Mon, 28 Sep 2020 01:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के मौदहा में बीएसएफ जवान के साथ धक्कामुक्की और परिजनों संग बदसलूकी करने वाले मौदहा कोतवाली के दरोगा गुलाब सिंह को रविवार को पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया।
वहीं, एसपी ने जवान के खिलाफ दर्ज चारों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी। एसपी ने जवान के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के लिए उसकी बटालियन को पत्र लिखा है। मौदहा कस्बे के हुसैनगंज मोहल्ला निवासी बीएसएफ जवान शाहिद छुट्टी पर घर आए थे।
उनके कई ट्रक चलते हैं। बृहस्पतिवार को इचौली रेलवे अंडरपास पर उनके मौरंग भरे ट्रक फंस गए थे। यहां पर फोटो खींच रहे इचौली के मातादीन से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मातादीन ने कोतवाली में मोबाइल छीनने और गालीगलौज का मामला जवान के खिलाफ दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जवान ने मातादीन पर अधिकारी बन पैसे मांगने की तहरीर दी, पर पुलिस ने नहीं सुनी। तब जवान अनशन पर बैठ गया। इस पर पुलिस जवान को कोतवाली ले गई और हवालात में बंद कर दिया।

शनिवार को पुलिस जब जवान को जेल ले जा रही थी, तभी पुलिस संग बहस के दौरान धक्कामुक्की हो गई। इस बीच कोतवाली में मौजूद शाहिद के परिजनों को दरोगा गुलाब सिंह ने पीट दिया। पुलिस ने जवान के खिलाफ तीन मुकदमे और दर्ज कर दिए।
उधर, परिजनों ने बदसलूकी की शिकायत एसपी से की तो उन्होंने मामले की जांच सीओ सौम्या पांडेय को सौंपी। सीओ ने जब कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दरोगा गुलाब सिंह आक्रामक और बदसलूकी करते दिखे।
सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि दरोगा का व्यवहार जवान के प्रति अच्छा नहीं था। बताया कि बीएसएफ जवान मौरंग का व्यापार करते हैं। इस बात की जानकारी उनके बटालियन को दे दी गई है।