{"_id":"66dbedd818659609cc0c58c3","slug":"inspector-suspended-for-not-paying-for-food-at-a-dhaba-investigation-handed-over-to-co-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ढाबे पर शराब पी, खाने के 470 रुपये मांगने पर अभद्रता, एसपी ने दरोगा को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ढाबे पर शराब पी, खाने के 470 रुपये मांगने पर अभद्रता, एसपी ने दरोगा को किया निलंबित
Sat, 07 Sep 2024 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:56 AM IST
सार
Hardoi News: पाली थाना क्षेत्र में एक दरोगा ने शराब के नशे में ढाबे में जमकर विवाद किया। मामले में एसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शराब पीने के बाद ढाबे पर खाना खाने और खाने के 470 रुपये मांगे जाने पर विवाद करना पाली थाने में तैनात उपनिरीक्षक के लिए मुसीबत का सबब बन गया। घटना का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने मामले की प्राथमिक जांच सीओ शाहाबाद से कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच सीओ लाइन को सौंपी गई है। सात दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
पाली थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात मृत्युंजय प्रताप नारायण सिंह बीते रविवार को रूपापुर मार्ग पर निजामपुर पुलिया के पास सैनी ढाबा पर खाना खाने गए थे। उनके साथ लौकहा गांव के दो लोग और भी थे। ढाबे पर शराब पीने के बाद उपनिरीक्षक ने खाना खाया। खाने के रुपये ढाबा संचालक ने मांगे तो उपनिरीक्षक ने विवाद कर दिया। गाली गलौज करते हुए ढाबा संचालक से अभद्रता की।
विज्ञापन
इसका वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने वीडियो की जांच सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा से कराई। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर मृत्युंजय प्रताप नारायण सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि विस्तृत जांच सीओ लाइन को सौंपी गई है। उनसे सात दिन में रिपोर्ट देेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन