फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Inspector suspended for not being able to handle government pistol and cartridges, investigation handed over t

Hardoi: सरकारी पिस्टल और कारतूस न संभाल पाने वाला दरोगा निलंबित, मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी को सौंपी

Sun, 10 Mar 2024 03:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Mar 2024 03:03 PM IST
सार

Hardoi News: प्राथमिक जांच के बाद एसपी ने जोगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी अंकित मिश्रा को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे विभागीय कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
Inspector suspended for not being able to handle government pistol and cartridges, investigation handed over t
दरोगा निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में नौ एमएम की सरकारी पिस्टल और दस कारतूस चोरी होने के मामले में एसपी ने सख्त तेवर दिखाए हैं। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले उपनिरीक्षक को लापरवाही का दोषी मानते हुए एसपी ने निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

विज्ञापन

जनपद में यूपी 112 की पीआरवी में कमांडर के पद पर जोगेंद्र सिंह तैनात थे। उन्हें पुलिस लाइन से एक पिस्टल और दस कारतूस आवंटित किए गए थे। मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रघुवीरपुरी निवासी जाेगेंद्र सिंह पांच मार्च से तीन दिन के आकस्मिक अवकाश पर गए थे।

विज्ञापन

शुक्रवार को वापस आने पर उन्होंने पुलिस क्लब में रखे अपने बक्से से पिस्टल और कारतूस चोरी होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी थी। शहर कोतवाली में उन्होंने पिस्टल चोरी होने की तहरीर दी थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस घटना को लेकर एसपी केसी गोस्वामी ने जोगेंद्र को भी बेहद लापरवाह माना था।

रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
प्राथमिक जांच के बाद एसपी ने जोगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी अंकित मिश्रा को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे विभागीय कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। बता दें कि दरोगा पर पूर्व में भी कई बार लापरवाही के लिए दंडित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed