{"_id":"6073ee4f0c61de3f6d552b47","slug":"inspector-and-soldier-line-spot-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर को बेरहमी से पीटने पर दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर, घटना का वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर को बेरहमी से पीटने पर दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर, घटना का वीडियो हुआ था वायरल
Mon, 12 Apr 2021 12:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:24 PM IST
सार
- पुलिस कमिश्नर ने संज्ञान लेकर दोनों पर की कार्रवाई
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स को दो पुलिसकर्मी बेरहमी से पीट रहे थे। पुलिस कमिश्नर ने जांच कराई और ऐसी कार्रवाई की जो नजीर बनी। पिटने वाला शख्स चोर था तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। वहीं कानून तोड़ पिटाई करने वाले दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।
डीसीपी पूर्वी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को वायरल हुए वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि वह शनिवार रात का ही है। आतिफ नाम का शख्स जाजमऊ स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। रात में फैक्टरी से बेल्ट चुराकर जा रहा था।
शिव गोदावरी चौकी इंचार्ज दरोगा विजय दर्शन और सिपाही रमेश ने उसको रोका तो वह भागने लगा। दोनों पुलिसकर्मियों ने उसको पकड़कर पीटा, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया था। मामले में आतिफ पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। वहीं दरोगा और सिपाही को सीपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
प्रशिक्षित किए जाएंगे ऐसे पुलिसकर्मी
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण का कहना है कि इस तरह से किसी को पीटना वैधानिक नहीं है। अच्छे व्यवहार के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें बताया जाएगा कि बल प्रयोग करना गलत है।

पुलिस का इस तरह का दुर्व्यवहार और कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरोगा और सिपाही ने चोरी के आरोपी को पकड़कर पीटा था। दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। - असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर कानपुर