फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspection

photo महिलाओं की स्थिति जानने को महिला आयोग की छापेमारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
inspection
कानपुर। संवासिनी गृह में 57 बालिकाओं के कोरोना पाजिटिव पाए जाने और यहां रह रही पांच गर्भवती बालिकाओं के भी प्रभावित होने के बाद प्रदेश सरकार ने सभी स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। शासन के निर्देश पर बुधवार को महिला आयोग की तरफ से जेलों और दूसरे स्थानों पर रह रही महिलाओं की स्थिति जाने के लिए छापेमारी की गई। आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने बताया कि महिला थाना जिला कारागार और आशा ज्योति केन्द्र का एक के बाद एक निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर महिलाओं की विनती की गई उनके स्वास्थ्य की पड़ताल की गई रहन-सहन को लेकर किस तरह की व्यवस्था है, इसको देखा गया। सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई थी महिलाओं को किसी भी तरह की दिक्कत होती है तो उसके लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इन सभी स्थानों की निरीक्षण करने के बाद महिला आयोग की सदस्य ने एक रिपोर्ट बनाकर आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम को भेजा है। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने बताया कि इन सभी स्थानों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए महिलाओं के पास किस तरह की व्यवस्था दी गई है, उसकी भी जांच की गई। सभी को मास्क, सेनेटाइजरऔर दवाइयों की व्यवस्था भी लगातार कराए जाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा आयोग की टीम ने महिला शरणालय और बालिका गिरी का भी निरीक्षण किया जहां पर रह रहे बाकी बालिकाओं की स्थित का पता लगाया गया। इस पूरे प्रकरण पर उन्होंने जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी के साथ भी बैठक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed