फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inspection of the city's 90 state-of-the-art garbage depots has begun.

Kanpur News: शहर के 90 अत्याधुनिक कूड़ा घरों की जांच शुरू

Mon, 07 Sep 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Inspection of the city's 90 state-of-the-art garbage depots has begun.
कानपुर। एक ही वार्ड में एक साथ नौ अत्याधुनिक कूड़ा घर बनाए जाने का खुलासा होने के बाद पूरे शहर के 90 अत्याधुनिक कूड़ा घर जांच के दायरे में आ गए हैं। नगर आयुक्त ने सभी छह जोन से इनकी जांच रिपोर्ट मांगी है। वार्ड-23, कल्याणपुर आवास विकास के पार्षद रामनारायण ने शिकायत की थी कि कानपुर की फर्म मेसर्स श्रीराम इन्फ्राटेक कंपनी ने उनके वार्ड में एक साथ नौ अत्याधुनिक कूड़ा घर का निर्माण कराया है। इनमें से सिर्फ चार ही चल रहे।
विज्ञापन

नगर निगम में भ्रष्टाचार की परतें धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं। अब अत्याधुनिक कूड़ा घरों का मामला सामने आया है। शहर में कूड़े के निस्तारण के लिए स्मार्ट सिटी के तहत हर वार्ड में सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन (अत्याधुनिक कूड़ा घर) बनाए गए हैं। इनकी संख्या करीब 90 है। पार्षद शिकायत कर रहे थे कि उनके वार्ड में यह अत्याधुनिक कूड़ा घर तो बने हैं लेकिन संचालित नहीं हो रहा। इससे सड़क तक कूड़ा फैला रहता। इसके मद्देनजर अब इन कूड़ा घरों की जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें यह देखा जा रहा है कि कहां-कहां यह अत्याधुनिक कूड़ा घर बने हैं। यह संचालित हो रहे हैं या नहीं और कूड़ा निस्तारण हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन





हर वार्ड में एक अत्याधुनिक कूड़ा घर जरूरी
नियमत: हर वार्ड में कम से कम एक अत्याधुनिक कूड़ा घर होना चाहिए। आबादी के हिसाब से इनकी संख्या दो से चार तक भी हो सकती है लेकिन अभी भी शहर के 110 में से कई वार्ड ऐसे हैं जहां इनका निर्माण ही नहीं कराया गया है। कई वार्डों में बने भी हैं तो संचालित नहीं हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन की जांच के लिए कहा था। इसकी रिपोर्ट भी बन रही है। एक-दो दिन में रिपोर्ट आने पर देखा जाएगा। उसके बाद कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed