फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inspection of Dabka, Gola Ghat, sampling of treated water through bioremediation

Kanpur News: डबका, गोला घाट का निरीक्षण, बायोरेमेडिएशन से शोधित पानी के लिए नमूने

Sat, 10 Jan 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Dabka, Gola Ghat, sampling of treated water through bioremediation
कानपुर। गंगा में सीवेज जाने और नाइट्राइट मिलने का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आया। मुख्य अभियंता ने टीम के साथ गोला घाट और डबका नाले का निरीक्षण किया। इन नालों में सीधे गंगा में मिल रहे पानी के साथ ही बायोरेमेडिएशन से शोधित होने के बाद गंगा में जा रहे पानी के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता एसएफए जैदी और प्रभारी अभियंता (पर्यावरण) मीनाक्षी अग्रवाल ने बायोरेमेडिएशन की ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे मानकों के अनुरूप कार्य करें। माघ मेला शुरू होने के बावजूद गंगा में गंदा पानी जाने पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मुख्य अभियंता से रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने पानी के नमूनों को जांच के लिए सीएसआईआर (काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार कंपनी को हिदायत दी गई है कि वह दिन-रात बायोरेमेडिएशन का कार्य करे और यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed