{"_id":"607dd92a8ebc3ec35d05519c","slug":"inspection-akbarpur-news-knp6243913163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदारद मिले शिवली सीएचसी अधीक्षक के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदारद मिले शिवली सीएचसी अधीक्षक के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन
शिवली सीएचसी में उपस्थिति रजिस्टर देखते डीएम जेपी सिंह मौजूद एसपी व एसडीएम।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/शिवली। जिलाधिकारी जेपी सिंह ने टीम के साथ शिवली सीएचसी का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक सहित आठ स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सीएमओ से सीएचसी अधीक्षक को निलंबित करने को कहा है। साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने और नोटिस देने के निर्देश दिए।
सोमवार को एसपी केके चौधरी व अन्य अफसरों के साथ डीएम भ्रमण पर निकले। वह अचानक शिवली सीएचसी पहुंच गए। वहां अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार नदारद मिले। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने फोन पर बात की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीएम ने निलंबन के निर्देश दिए। अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वाय विभांशू त्रिवेदी, नरेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट शीला शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी नंद किशोर, सुनीता देवी, कविता, रितू जायसवाल अनुपस्थित मिले।
डीएम ने नाराजगी जताते हुए वेतन रोकते की नोटिस जारी करने के निर्देश सीएमओ को दिए। अस्पताल में अन्य अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोई भी बिना बताए जिले से बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने कोविड टीकाकरण को लेकर अफसरों से जानकारी ली। एसडीएम मैथा रामशिरोमणि, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि रहे।