फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspection

23 उर्वरक व बीज की दुकानों पर छापामारी, चार को नोटिस

Fri, 18 Dec 2020 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
inspection
कानपुर देहात। जिले की चार टीमों ने अलग-अलग 23 उर्वरक और बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 11 दुकानों से उर्वरक के नमूने लिए गए। साथ ही अभिलेख पूरा न होने पर चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक विनोद कुमार यादव ने अकबरपुर क्षेत्र की उर्वरक व बीज की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान सहयोगी ट्रेडर्स व सफल इंटरप्राइजेज की दुकान से जांच के लिए उर्वरक के नमूने लिए गए। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि सरवनखेड़ा स्थित परिहार खाद भंडार में बोरियों के स्टॉक का मिलान रजिस्ट्रर से किया गया। इसके बाद राम खाद भंडार व बालाजी खाद भंडार गजनेर में निरीक्षण किया गया। दोनों दुकानों से डीएपी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। गजनेर कस्बे की द्विवेदी खाद भंडार व जैकी खाद भंडार बंद मिलीं। बीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी को दोनों के विरूद्ध नोटिस जारी करने के लिए लिखा है। कृषि प्रसार अधिकारी विकास सेठ ने नौ दुकानों का निरीक्षण किया। कृष्णा खाद भंडार, प्रकाश बीज भंडार के अभिलेख पूरे नहीं पाए गए। दुकानदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल ने बताया कि सिकंदरा व राजपुर क्षेत्र की 13 दुकानों की जांच की गई। सात दुकानों से नमूने लिए गए। निरीक्षण की जानकारी के बाद ग्रेजुएट खाद भंडार दुकान बंद कर भागने पर व अनुज खाद भंडार, जबकि सृष्टि खाद भंडार में अभिलेख पूरे न होने पर नोटिस जारी किया है। कृषि उप निदेशक ने बताया कि कुल 23 दुकानों पर निरीक्षण किया गया है। जिसमें 11 नमूने लिए गए। जबकि, चार को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed