फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Insects found in water chestnut flour, shopkeepers to be sued, team had seized goods worth about 1.5 crores

Kanpur: सिंघाड़ा के आटे में मिले कीड़े, दुकानदारों पर होगा मुकदमा, टीम ने करीब डेढ़ करोड़ का माल किया था सीज

Wed, 16 Oct 2024 09:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Oct 2024 09:27 AM IST
सार

Kanpur News: सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि बाजार में मिलावटी सामग्री की बिक्री की आशंका को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमें सक्रिय हैं। टीम लगातार बाजारों में जांच कर रहीं हैं। दीपावली तक लगातार खाद्य सामग्री बेचने वालों के यहां जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Insects found in water chestnut flour, shopkeepers to be sued, team had seized goods worth about 1.5 crores
खाद्य विभाग का छापा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में बीते महीने खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर थोक बाजार नयागंज, कलक्टरगंज के व्यापारियों के कोल्ड स्टोर में छापेमारी कर 17 नमूने लिए थे। जिसकी जांच रिपोर्ट में भंडारित सिंघाड़ा व कुट्टू का आटा और रामदाना में कीड़े और मिलावट मिली। जो खाने योग्य नहीं थी। अब व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज कराकर जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन

टीम ने छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अफसरों ने डेढ़ करोड़ का माल सील किया था। जिसे अब नष्ट कराया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य-दो संजय प्रताप सिंह ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र की प्रमुख बाजारों नयागंज, कलक्टरगंज के व्यापारियों द्वारा कोल्ड स्टोर में सिंघाड़ा व कुट्टू का आटा और रामदाना भंडारित करने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

सितंबर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भेजकर इसकी जांच कराई गई थी। इस दौरान मिलावट की आशंका पर 17 अलग-अलग नमूने लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में सात नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। इसमें कई तरह के केमिकल लगाकर भंडारित करने, लगातार ऐसी सामग्री खाने में व्यक्ति को पेट, किडनी संबंधित बीमारियां होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों को भेजा गया है नोटिस
10 नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले। इनमें भी मिलावट है। कुछ में कीड़े तक पड़े मिले थे। इससे साफ है कि सिंघाड़ा समेत अन्य की पिसाई से ये तत्व भी उनमें ही मिल जाते। इस पूरी कार्रवाई में लगभग डेढ़ करोड़ का माल कोल्ड स्टोर में सील किया गया है। व्यापारियों को नोटिस भेजा गया है। न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने के बाद सुनवाई होगी और जुर्माना वसूल किया जाएगा।

दीपावली तक लगातार कराई जाएगी जांच
सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि बाजार में मिलावटी सामग्री की बिक्री की आशंका को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमें सक्रिय हैं। जो लगातार बाजारों में जांच कर रहीं हैं। दीपावली तक लगातार मिठाई दुकानों, मेवा, खोवा समेत दूसरी खाद्य सामग्री बेचने वालों के यहां जांच कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed