फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent girl death due to falling closet

जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम देख रहा था पूरा परिवार, अचानक 'ऊपर से गिरी मौत'

Tue, 04 Sep 2018 05:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Sep 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
Innocent girl death due to falling closet
डेमो पिक
जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम देख रहे परिवार पर अचानक मौत आ गिरी। घर की  कोठरी भरभरा कर ढह गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। मां समेत परिवार के चार सदस्य मलबे में दबने से घायल हो गए। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। इस घटना से कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। लोगों ने मशक्कत से परिवार के लोगों को बचाया।  
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव मछरिया निवासी रामनरेश यादव दरवाजे पर रात को ग्रामीणों के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मना रहे थे।
 

लोगों को आनन-फानन में ग्रामीणों ने बाहर निकाला

Innocent girl death due to falling closet
डेमो पिक
कृष्ण जन्म के बाद मटकी फोड़ने का  कार्यक्रम हो रहा था। रामनरेश की पत्नी संपतिया(40) व निशा(12) कोठरी में लेटी थीं। बाहर बरामदे में विवाहित बेटी प्रियंका, माया, प्रीती और बेटा अमन कार्यक्रम देख रहे थे। घर की कच्ची कोठरी करीब साढ़े 12 बजे भरभरा कर ढह गई। मलबे में मां-बेटी दब गईं। बरामदे की ढही दीवार की चपेट में बेटियां व बेटा आ गया। इन लोगों को आनन फानन में ग्रामीणों ने बाहर निकाला। कोठरी का मलबा खासी मशक्कत के बाद हटाया जा सका।

संपतिया और निशा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। रामनरेश ने बताया कि बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती थी। पत्नी की हालत गंभीर है। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना राजस्व कर्मियों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजस्वकर्मी क्षति का आकलन कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed