फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent gang-raped in Gajner of Kanpur countryside, accused arrested

कानपुर देहात: गजनेर में मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Dec 2021 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Innocent gang-raped in Gajner of Kanpur countryside, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : YakobchukOlena
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। बालिका के चिल्लाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच कर पीट दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार की शाम घर से कुछ दूर कंडे पाथ रही थी। पास में उसकी पांच वर्षीय बालिका खेल रही थी। इस दौरान कौसम गांव निवासी ढलाई मशीन चलाने वाला भीम सिंह उर्फ प्रवीण सिंह व उसी के यहां मजदूरी करने वाला राजकुमार मौके पर पहुंचे और बालिका को खेत में उठा ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद वहां मासूम से दुष्कर्म किया। बालिका के चिल्लाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राजकुमार को दबोचकर धुनाई कर दी। दूसरा आरोपी भीम सिंह मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस राजकुमार को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाद में दूसरे आरोपी भीम सिंह को भी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी पर अकबरपुर सीओ भी गांव पहुंचे और जांच की। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed