फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent fell in the well in front of his fathers eyes, despite lakhs of efforts his life was not saved

पिता का दर्द: आंखों के सामने कुएं में गिरा मासूम, लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बची जान, चार घंटे बाद निकला शव

Thu, 13 Apr 2023 08:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Apr 2023 08:35 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: सट्टी थाना क्षेत्र एक पिता के सामने ही मासूम कुएं में गिर गया। खेलते समय हादसा हुआ। इसके बाद मासूम को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। पुलिस व दमकल कर्मियों ने चार घंटे मशक्कत कर शव बाहर निकाला।

विज्ञापन
Innocent fell in the well in front of his fathers eyes, despite lakhs of efforts his life was not saved
कानपुर देहात हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया की मड़ैया गांव में बुधवार शाम को खेलते समय पिता की आंखों के सामने तीन वर्षीय मासूम कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर करीब चार घंटे बाद शव बाहर निकाला।

विज्ञापन

अफसरिया की मड़ैया निवासी जंटर सिंह मजदूरी करते हैं। बुधवार शाम को उनका पांच बच्चों में सबसे छोटा बेटा ईशू (3) घर के सहन में खेल रहा था। अन्य परिजन घर में मौजूद थे। दरवाजे पर जंटर सिंह भी थे। इसी दौरान ईशू कुएं के पास पहुंच गया और झुक कर देखने लगा।
विज्ञापन

जंटर सिंह जब तक उसे पकड़ पाते तब तक ईशू कुएं में गिर गया। बेटे को आंखों के सामने कुएं में गिरता देख जंटर बदहवास हो गए। वह जोर जोर से चिल्लाने लगे। शोर सुनकर अन्य परिजन पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में पुलिस और दमकल के जवान मौके पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Innocent fell in the well in front of his fathers eyes, despite lakhs of efforts his life was not saved
कानपुर देहात हादसा - फोटो : अमर उजाला

चार घंटे बाद निकाला जा सका शव
रेस्क्यू शुरू हुआ लेकिन कुंआ गहरा होने और पानी होने की वजह से बच्चे को जल्द निकाला नहीं जा सका। करीब चार घंटे तक मशक्कत होती रही। रस्सी के सहारे कुएं में उतरे अफसरिया निवासी जमाल उर्फ लूला ने मासूम को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

Innocent fell in the well in front of his fathers eyes, despite lakhs of efforts his life was not saved
कानपुर देहात हादसा - फोटो : अमर उजाला

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मां ज्योति देवी, पिता और अन्य भाई बहन बिलखने लगे। थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजपुर पीएचसी अधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि अस्पताल लाने के पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी।

Innocent fell in the well in front of his fathers eyes, despite lakhs of efforts his life was not saved
कानपुर देहात हादसा - फोटो : amar ujala

बड़े भाई के जन्मदिन की खुशी मातम में बदली
जंटर सिंह के चौथे नंबर के बेटे अबीर (4) का बुधवार को जन्मदिन था। इसके लिए घर पर खीर, गुलगुले और मिठाई बनी थी। इधर शाम को जन्मदिन मनाने की तैयारी से पहले ही अनहोनी हो गई। इससे खुशियां मातम में बदल गईं। ईशू दो बहनों व तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

Innocent fell in the well in front of his fathers eyes, despite lakhs of efforts his life was not saved
कानपुर देहात हादसा - फोटो : अमर उजाला

परिजन जन्मदिन की तैयारी में लगे थे
बुधवार को बड़े भाई अबीर का जन्मदिन था। परिजन जन्मदिन की तैयारी में जुटे थे। मोहल्ले में कुछ परिवारों को चूल्हा न्योता भी दिया गया था। इधर अनहोनी हो गई। इससे खुशी के माहौल में खलल पड़ गया। भाई की मौत पर बहन नैना (12) अनुष्का (8) भाई देव बाबू (5) व अबीर(4) बिलखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed