{"_id":"57e6a0a04f1c1b3176a83191","slug":"innocent-fell-in-embroidery-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलते भगौने में गिरी मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौलते भगौने में गिरी मासूम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
खौलता भगौना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के छिबरामऊ स्थित प्रभात दुबे गर्ल्स इंटर कालेज में उस समय हड़कंप मच गया जब एमडीएम बना रही रसोइया की दो वर्षीय बेटी खौलते भगौने में बन रही गर्म सब्जी में गिर पड़ी। उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी अमित की पत्नी गुड्डी प्रभात दुबे गर्ल्स इंटर कालेज में रसोइया का काम करती है। शनिवार को वह एमडीएम बना रही थी। तभी अचानक उसकी दो वर्षीय पुत्री शिवांगी खौलते भगौने में रखी गर्म सब्जी में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा होते ही कालेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई ले गए।